30 लाख की लागत से बनी सड़कों का किया उद्घाटन

फोटो है 4 मेंकैप्सन- उद्घाटन करते जिला परिषद अध्यक्षबेलदौर. विकास से रोशनी से वंचित बोबिल, सकरोहर पंचायत में जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने सड़क निर्माण का उद्घाटन किया. जिप अध्यक्ष ने रविवार को पंचायत के फुलवरिया गांव में पीडब्लूडी सड़क राजू झा के घर तक, सकरोहर गांव में आरइओ सड़क से सत्संग मंदिर […]
फोटो है 4 मेंकैप्सन- उद्घाटन करते जिला परिषद अध्यक्षबेलदौर. विकास से रोशनी से वंचित बोबिल, सकरोहर पंचायत में जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने सड़क निर्माण का उद्घाटन किया. जिप अध्यक्ष ने रविवार को पंचायत के फुलवरिया गांव में पीडब्लूडी सड़क राजू झा के घर तक, सकरोहर गांव में आरइओ सड़क से सत्संग मंदिर चौक एवं महादलित टोला से शिवमंदिर होते हुए वैद जी के घर तक एवं बेलदौर पंचायत में पीडब्लूडी सड़क के गांधी उच्च विद्यालय के खेल मैदान के समीप से श्री पुर गांव के केदार रजक के घर तक साढ़े 22 लाख की लागत से बनी सड़क का उद्घाटन किया. उन्होंने साढ़े सात लाख रुपये से बनने वाली सड़क का शिलान्यास भी किया. मौके पर जिला परिषद सदस्य किरण देवी, बेलदौर मुखिया कुमारी बेबी रानी, बोबिल मुखिया बह्मदेव पासवान, बीडीओ अमरेंद्र कुमार सिन्हा, योजना के अभिकर्ता सह प्रभारी जीपीएस संजीव कुमार, राजद के विनय कुमार यादव, पप्पू यादव, जयप्रकाश यादव, नारद बाबू,अजित कुमार यादव, केशव यादव, विजय यादव, सुरेश यादव, गौतम, नीतीश, रिंकु, संगम समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










