जिप अध्यक्ष ने सुनी ग्रामीणों की व्यथा

बेलदौर. जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव को सकरोहर पंचायत के लोगों ने चौपट शिक्षा व्यवस्था की जानकारी दी. ग्रामीण की समस्याओं को सुन जिप अध्यक्ष ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए डीइओ से बात की. उल्लेखनीय है कि प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिकी विद्यालय राकी बासा सकरोहर परिसर में केंद्र संख्या 43 के […]
बेलदौर. जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव को सकरोहर पंचायत के लोगों ने चौपट शिक्षा व्यवस्था की जानकारी दी. ग्रामीण की समस्याओं को सुन जिप अध्यक्ष ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए डीइओ से बात की. उल्लेखनीय है कि प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिकी विद्यालय राकी बासा सकरोहर परिसर में केंद्र संख्या 43 के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करने पहुंची जिप अध्यक्ष को ग्रामीणों ने विद्यालय में व्याप्त कुव्यवस्था की जानकारी दी. जिप अध्यक्ष ने ग्रामीणों को बताया कि प्रखंड क्षेत्र के 8 आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन जल्द किया जायेगा. उस दौरान तक विद्यालय की व्यवस्था नहीं सुधरी तो वे संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










