कमिश्नर ने दिया सड़क निर्माण करने का आदेश

Published at :19 Apr 2015 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
कमिश्नर ने दिया सड़क निर्माण करने का आदेश

खगड़िया: गोगरी प्रखंड के पौरा गांव की समस्याओं को सुन मुंगेर प्रमंडल के कमिश्नर सुनील कुमार सिंह ने अभियंता को सड़क निर्माण करने का आदेश दिया है. पौरा गांव निवासी सुशील बिहारी पंचायत के मुखिया धर्मेद्र कुमार यादव, समाज सेवी पंकज सिंह, रंगीला राज आदि ने कमिश्नर को गांव के लोगों की पीड़ा सुनायी. उन्होंने […]

विज्ञापन

खगड़िया: गोगरी प्रखंड के पौरा गांव की समस्याओं को सुन मुंगेर प्रमंडल के कमिश्नर सुनील कुमार सिंह ने अभियंता को सड़क निर्माण करने का आदेश दिया है. पौरा गांव निवासी सुशील बिहारी पंचायत के मुखिया धर्मेद्र कुमार यादव, समाज सेवी पंकज सिंह, रंगीला राज आदि ने कमिश्नर को गांव के लोगों की पीड़ा सुनायी.

उन्होंने कहा कि पौरावासियों को अब तक एक अदद सड़क तक नसीब नहीं हो पायी है. कई बार चुनाव में एमपी व एमएलए ने तो इस समस्या के समाधान के नाम पर वोट तो बटोर लियर, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है. अब तो इस क्षेत्र में बसे लोगों को धीरे धीरे यह विश्वास होता जा रहा है कि यह गांव बिहार से बाहर तो नहीं है. क्योंकि बिहार में तो नीतीश सरकार ने काफी विकास किया है तो फिर यह गांव कैसे अछूता रह गया. हालांकि इस समस्या को लेकर डीएम राजीव रोशन थोड़ा गंभीर नजर आ रहे हैं. उसके बावजूद भी पौरा पंचायत जाने के लिए सड़क नहीं है. सड़क नहीं रहने के कारण लोग जिला मुख्यालय भी नहीं पहुंच पा रहे हैं. गंभीर बीमार होने पर लोगों की मौत गांव में ही इलाज के बिना हो जा रही है. सर्वाधिक परेशानी बरसात के दिनों में होती है.

लोग घर से पैदल भी नहीं निकल पाते हैं. आवेदक की व्यथा सुन कर कमिश्नर ने आश्वासन दिया कि जल्द ही पौरा गांव के लिए सड़क का निर्माण कराया जायेगा. उल्लेखनीय है कि दस दिन पूर्व भी लोक गायक सुनील छैला बिहारी ने मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त को गांव की समस्याओं से अवगत कराया. आयुक्त ने भी उन्हें आश्वासन दिया था कि जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य आरंभ हो जायेगा.

सड़क निर्माण शुरू नहीं होने के बाद पुन: ग्रामीणों ने कमिश्नर को व्यथा सुनाई. ग्रामीणों ने बताया कि पौरा जाने के लिए यदि एनएच 107 सोनवर्षा घाट से बीरवास तक बीएन बांध पर सड़क निर्माण किया जाये तो लोगों को आवागमन की सुविधा होगी. उन्होंने पकरैल से पौरा तक पीएमजीएसवाई से बन रहे अधूरे सड़क तथा गौछारी से पौरा तक बन रहे अधूरे सड़क, पसराहा से पीपरपांती नवटोलिया तक बन रहे अधूरे सड़क की जानकारी दी. ग्रामीणों ने बताया कि महेशखूंट से लेबा तक सड़क निर्माण कर दिया जाता है तो पौरा पंचायत के आस पास के दर्जनों गांव के लोगों को आवागमन की सुविधा बहाल हो जायेगी. इधर अभियंता ने मुखिया को आश्वासन दिया कि वे पौरा पहुंच कर सभी बाधाओं को दूर कर सड़क का निर्माण करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन