प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग

Published at :18 Apr 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग

खगडि़या. भाजपा जिलाध्यक्ष रामानुज चौधरी ने बारिश के कारण जिले के किसानों को हुई फसल क्षति के एवज में मुआवजा देने की मांग की है. उन्होंने कहा कि गेहूं और मकई को काफी नुकसान हुआ है. अभी गेहूं 10-12 मन का बीघा हो रहा है. कुछ किसानों का कटा हुआ गेहूं, खेत में ही पानी […]

विज्ञापन

खगडि़या. भाजपा जिलाध्यक्ष रामानुज चौधरी ने बारिश के कारण जिले के किसानों को हुई फसल क्षति के एवज में मुआवजा देने की मांग की है. उन्होंने कहा कि गेहूं और मकई को काफी नुकसान हुआ है. अभी गेहूं 10-12 मन का बीघा हो रहा है. कुछ किसानों का कटा हुआ गेहूं, खेत में ही पानी में तैर रहा है. अभी राज्य और केंद्र सरकार को राजनीतिक द्वंदता छोड़ कर किसानों के साथ खड़ा होना चाहिए. कहा कि केंद्र सरकार ने मात्र 35 प्रतिशत नुकसान पर ही मुआवजा देने की घोषणा की है. अगर जिला से आकलन कर सही रिपोर्ट भेज दी जाये, तो किसानों का भला हो जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन