अतिक्रमण हटाने के लिए डीएम को दिया साधुवाद

Published at :18 Apr 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के लिए डीएम को दिया साधुवाद

खगडि़या. विधान परिषद सदस्य सोने लाल मेहता ने जिले के अलग.अलग जगहों पर लोगों द्वारा किये गये अतिक्रमण को एक झटके में हटाये जाने के लिए डीएम राजीव रोशन को साधुवाद दिया है. श्री मेहता ने बताया कि कोसी कॉलेज के पीछे रास्ते का विवाद लंबे समय से चला आ रहा था. जिसे उन्होंने एक […]

विज्ञापन

खगडि़या. विधान परिषद सदस्य सोने लाल मेहता ने जिले के अलग.अलग जगहों पर लोगों द्वारा किये गये अतिक्रमण को एक झटके में हटाये जाने के लिए डीएम राजीव रोशन को साधुवाद दिया है. श्री मेहता ने बताया कि कोसी कॉलेज के पीछे रास्ते का विवाद लंबे समय से चला आ रहा था. जिसे उन्होंने एक झटके में समाप्त कर दिया. इसके अलावा अलौली प्रखंड व बेलदौर प्रखंड में भी एक साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाये जाने के लिए उन्होंने डीएम को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि सरकार की जमीन पर अब कब्जा करने वालों पर प्रशासन का डंडा इसी तरह से चलेगा. ताकि विकास की गाड़ी को और गति प्रदान किया जा सके. मौके पर मौजूद जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील कुमार, जदयू के राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य सह पूर्व मुखिया अशोक सिंह, जदयू के जिला उपाध्यक्ष शंभु झा, महासचिव दिनकर कुमार आदि ने भी डीएम को बधाई दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन