बूम टूटने से लोगों को हुई परेशानी

फोटो है 11 मेंकैप्सन- बूम टूटने के बाद केबिन पार करतीं छात्राएं. खगडि़या. पूर्वी केबिन ढाला का बूम टूट जाने के कारण शनिवार को लोगों को काफी परेशानी हुई. वाहन चालकों के साथ-साथ राहगीरों को भी घंटों समय लग गया. लोगों में रेल प्रशासन के प्रति आक्रोश देखा गया. स्थानीय प्रेम कुमार, रंधीर कुमार, मोनू […]
फोटो है 11 मेंकैप्सन- बूम टूटने के बाद केबिन पार करतीं छात्राएं. खगडि़या. पूर्वी केबिन ढाला का बूम टूट जाने के कारण शनिवार को लोगों को काफी परेशानी हुई. वाहन चालकों के साथ-साथ राहगीरों को भी घंटों समय लग गया. लोगों में रेल प्रशासन के प्रति आक्रोश देखा गया. स्थानीय प्रेम कुमार, रंधीर कुमार, मोनू राज आदि लोगों ने बताया कि आये दिन पूर्वी केबिन ढाला का बूम टूटने से आवागमन करने वाले वाहन चालकों को इसका खामियाजा रहती है. जिससे कभी भी कोई बड़ी अप्रिय घटना पूर्वी केबिन ढाला पर हो सकती है. लोग सैकड़ों की संख्या में इस मार्ग से होकर आवागमन करते है. लोगों ने ऐसी समस्याओं के लिए स्थायी निदान की मांग रेल प्रशासन से की है. जिससे लोगों को त्वरित समाधान मिल सकें, वहीं शनिवार को बूम टूट जाने के कारण मिनटों धूप में खड़े होकर ट्रेन के पार होने का इंतजार लोगों को करना पड़ा. जबकि अस्पताल, समाहरणालय, सिविल कोर्ट,अनुमंडल कार्यालय, दूरभाष केंद्र, प्रखंड कार्यालय आदि जगहों पर जाने के लिए लोग परमानंदपुर के रास्ते होकर आना बेहतर समझते हंै.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










