आवासीय स्कूल में नहीं होता है प्रबंध समिति की बैठक

Published at :18 Apr 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
आवासीय स्कूल में नहीं होता है प्रबंध समिति की बैठक

अलौली. आवासीय विद्यालय के प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक बीते तीन वर्ष से नहीं हुई है. जिसके कारण विद्यालय संचालन में होने वाली कठिनाई की चर्चा भी नहीं हो पाती है. मिली जानकारी के अनुसार अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए आवासीय विद्यालय के सफल संचालन एवं पर्यवेक्षण हेतु प्रबंध […]

विज्ञापन

अलौली. आवासीय विद्यालय के प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक बीते तीन वर्ष से नहीं हुई है. जिसके कारण विद्यालय संचालन में होने वाली कठिनाई की चर्चा भी नहीं हो पाती है. मिली जानकारी के अनुसार अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए आवासीय विद्यालय के सफल संचालन एवं पर्यवेक्षण हेतु प्रबंध समिति का पुर्नगठन किया गया. जिसमें विधायक अध्यक्ष ,स्कूल के एचएम संयोजक, सदस्य में जिला कल्याण पदाधिकारी ,अनुमंडल पदाधिकारी, विद्यालय के वरीय शिक्षक ,पढ़ने वाले छात्रों में से दो अभिभावकों को रखा गया है. अभिभावकों में रामवृक्ष सदा एवं ब्रहमदेव सदा को नामित किया गया है. अभिभावक रामवृक्ष सदा ने बताया कि अब तक एक भी बैठक नहीं हो पायी है. वहीं आंबेडकर आवासीय स्कूल अलौली के एचएम राजेंद्र पोद्दार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही हम पदस्थापित हुए है. स्थिति को देखते है फिर बैठक बुलायी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन