प्रखंड कार्यालय में पेयजल की व्यवस्था नहीं

प्रखंड कार्यालय में लगा चापाकल है खराबप्रतिनिधि, गोगरीगरमी का मौसम आरंभ होने व तेज धूप से जहों लोगों के पसीने छूट रहे हैं. वहीं प्रखंड कार्यालय में पेयजल की व्यवस्था नहीं है. प्यास लगने पर लोगों को पानी के लिए यत्र-तत्र भटकने को मजबूर होना पड़ता है. ऐसा नहीं की यहां चापाकल नहीं है. यहां […]
प्रखंड कार्यालय में लगा चापाकल है खराबप्रतिनिधि, गोगरीगरमी का मौसम आरंभ होने व तेज धूप से जहों लोगों के पसीने छूट रहे हैं. वहीं प्रखंड कार्यालय में पेयजल की व्यवस्था नहीं है. प्यास लगने पर लोगों को पानी के लिए यत्र-तत्र भटकने को मजबूर होना पड़ता है. ऐसा नहीं की यहां चापाकल नहीं है. यहां दो आयरन रिमुवल प्लांट एवं एक चापाकल है, जो खराब हो पड़े हंै. प्रखंड व अंचल कार्यालय होने के कारण यहां लोगों की काफी भीड़ जमा होती है और अपने काम के चक्कर में घंटों समय यहां गुजारते हैं. इस दौरान उन्हें जब प्यास लगती है तो प्रखंड व अंचल कार्यालय प्रांगण स्थित चापाकल की ओर भागते हैं. परंतु खराब पड़े चापाकलों को देख निराश हो जाते हैं. पैसे वाले लोग मिनरल वाटर खरीद कर पीते हैं, वहीं आम लोग पांच रुपये खर्च कर चाय पीने के बहाने अपनी प्यास बुझाते हैं. कहते हैं बीडीओ बीडीओ रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि आयरन रिमूवल प्लांट के लिए पीएचइडी को सूचना दी गयी थी, लेकिन इसे अब तक ठीक नहीं किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










