चौथा दिन टूटा अनशन, डीएलओ ने दिया आश्वासन

आज से होगी जमीन की नापी खगडि़या. परचे की जमीन की मापी को लेकर बीते चार दिनों से परचाधारियों का चल रहा आमरण अनशन शुक्रवार को समाप्त हो गया. डीएम के निर्देश पर अनशन स्थल पर पहुंचे जिला भू अर्जन पदाधिकारी ओम प्रकाश महतो के आश्वासन के बाद परचाधारियों ने अनशन तोड़ा. डीएलओ ने अनशन […]
आज से होगी जमीन की नापी खगडि़या. परचे की जमीन की मापी को लेकर बीते चार दिनों से परचाधारियों का चल रहा आमरण अनशन शुक्रवार को समाप्त हो गया. डीएम के निर्देश पर अनशन स्थल पर पहुंचे जिला भू अर्जन पदाधिकारी ओम प्रकाश महतो के आश्वासन के बाद परचाधारियों ने अनशन तोड़ा. डीएलओ ने अनशन पर बैठे परचाधारियों को भरोसा दिलाया कि 18 अप्रैल से जमीन की मापी करायी जायेगी. जिसके बाद जमीन पर दखल दिलाने की कार्रवाई की जायेगी. इधर डीएलओ ने बताया कि अभियान दखल दहानी के तहत परबत्ता अंचल के सिराजपुर के 96 परचाधारियों को जमीन पर दखल दिलायी जायेगी. 18 से मापी होगी. मापी को लेकर अंचल कार्यालय परबत्ता द्वारा पत्र जारी कर दिया गया है. जिसकी एक प्रति परचाधारियों को भी उपलब्ध राया गया है. बताया जाता है कि वर्ष 1975 में ही सिराजपुर के 96 दलित/ महादलित को जमीन पर परचा दिया गया था. किंतु अब तक उस जमीन की न तो मापी करायी गयी थी और न ही जमीन पर इनलोगों को दखल दिलाया गया था. कई बार इन लोगों ने जमीन की मापी कराने के लिए आवेदन दिया था. लेकिन इनके आवेदन पर कार्रवाई नहीं हो पायी. जिससे नाराज होकर ये सभी लोग 14 अप्रैल से ही समाहरणालय के समीप अनशन पर बैठ गये. डीएलओ के आश्वासन के बाद शुक्रवार को अनशन समाप्त किया गया. मौके पर परबत्ता अंचल के सीओ भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










