अतिक्रमण के विरुद्ध न्याय की गुहार

Published at :17 Apr 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
अतिक्रमण के विरुद्ध न्याय की गुहार

परबत्ता. प्रखंड के कुल्हडि़या पंचायत अंतर्गत कुल्हडि़या गांव निवासी बमबम कुमार ने डीएम, डीडीसी व सीओ को आवेदन देकर कुल्हडि़या गांव में कुल्हडि़या-कोलवारा मुख्य सड़क के किनारे खाता 201 खेसरा 1207 की अतिक्रमण से मुक्त करने की मांग की है. दिये गये आवेदन में कहा गया है कि इस मकान के पूर्ण हो जाने से […]

विज्ञापन

परबत्ता. प्रखंड के कुल्हडि़या पंचायत अंतर्गत कुल्हडि़या गांव निवासी बमबम कुमार ने डीएम, डीडीसी व सीओ को आवेदन देकर कुल्हडि़या गांव में कुल्हडि़या-कोलवारा मुख्य सड़क के किनारे खाता 201 खेसरा 1207 की अतिक्रमण से मुक्त करने की मांग की है. दिये गये आवेदन में कहा गया है कि इस मकान के पूर्ण हो जाने से कई व्यक्तियों के घर से निकलने का मार्ग बाधित हो जायेगा. आवेदक ने डीएम के जनता दरबार में भी आवेदन दिये थे. कंतु कार्रवाई लंबित ही रहा. आवेदक के कथनानुसार इस संदर्भ में अंचल अधिकारी ग्रामीणों, सरपंच, उप मुखिया आदि की एक बैठक भी आयोजित की गयी. किंतु इस बैठक में किसी ने भी सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से मकान बनाने के संबंध में आपत्ति दर्ज नहीं कराया. दिये गये आपत्ति आवेदन को जांच की प्रक्रिया उलझाकर छोड़ दिया गया है. यह मामला विगत डेढ़ वर्ष से चल रहा है. सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से पक्का मकान बना कर कब्जा करने का आरोप गांव के ही राजेंद्र प्रसाद तिवारी पर लगाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन