नामांकन समाप्त, मतदान 28 को

परबत्ता : प्रखंड में दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के विभिन्न पद के लिए होने वाले चुनाव को लेकर गुरुवार को नामांकन का आखिरी दिन था. इस चुनाव में प्रखंड के 11 दुग्ध उत्पादक सहयोग समितियों के अध्यक्ष व प्रबंधकारिणी समिति के छह सदस्यों को चुनाव होना है. इसमें अनुसूचित जाति के लिए दो पद, पिछड़ा […]
परबत्ता : प्रखंड में दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के विभिन्न पद के लिए होने वाले चुनाव को लेकर गुरुवार को नामांकन का आखिरी दिन था. इस चुनाव में प्रखंड के 11 दुग्ध उत्पादक सहयोग समितियों के अध्यक्ष व प्रबंधकारिणी समिति के छह सदस्यों को चुनाव होना है. इसमें अनुसूचित जाति के लिए दो पद, पिछड़ा वर्ग के लिए दो पद , अति पिछड़ा वर्ग के लिए दो पद आरक्षित है.
18 अप्रैल को नाम वापसी व प्रतीक का आवंटन किया जायेगा. 28 अप्रैल को आवश्यक होने पर मतदान कराया जायेगा. मतदान के तुरंत बाद मतगणना का कार्य किया जायेगा. प्रखंड के विष्णुपुर, तेहाय, नयाटोला, खजरैठा, चकप्रयाग, खीराडीह, झंझड़ा, भरतखंड, नया टोल, गोविंदपुर के दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के पदों का चुनाव होना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










