दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति के लिए नामांकन

Published at :16 Apr 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति के लिए नामांकन

अलौली. प्रखंड परिसर के स्वयं सहायता समूह प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति के चुनाव को लेकर नामांकन लिया गया. सहयोग समिति के अध्यक्ष पद एवं प्रबंधकारिणी समिति सदस्यों का नामांकन लिया गया. जिस बाबत प्रखंड परिसर में लोगों की भीड़ लगी रही. प्रखंड सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीसीओ दीपक कुमार, राजेश […]

विज्ञापन

अलौली. प्रखंड परिसर के स्वयं सहायता समूह प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति के चुनाव को लेकर नामांकन लिया गया. सहयोग समिति के अध्यक्ष पद एवं प्रबंधकारिणी समिति सदस्यों का नामांकन लिया गया. जिस बाबत प्रखंड परिसर में लोगों की भीड़ लगी रही. प्रखंड सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीसीओ दीपक कुमार, राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति डीह संझौती, संतोष घाट, कामाथान, भराठ, रौन, मेघौना, ज्वालापुर, मोरकाही, भिखारी घाट, छोटी सिमराहा, सरियाम मुसहरी समेत कुल 13 सहयोग समिति के लिए नामांकन का परचा दाखिल किया गया. जिसकी समीक्षा शुक्रवार को और चुनाव 28 अप्रैल को होनी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन