गला दबा कर दी हत्या

Published at :16 Apr 2015 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
गला दबा कर दी हत्या

खगड़िया: सात फेरे लेकर जीवन भर साथ निभाने का वादा करने वाले ने ही पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया व लाश का पोस्टमार्टम कराने बाद परिजनों को सौंप दिया. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कासीमपुर गांव में मंगलवार की रात रंजीत पंडित ने अपनी पत्नी […]

विज्ञापन
खगड़िया: सात फेरे लेकर जीवन भर साथ निभाने का वादा करने वाले ने ही पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया व लाश का पोस्टमार्टम कराने बाद परिजनों को सौंप दिया.

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कासीमपुर गांव में मंगलवार की रात रंजीत पंडित ने अपनी पत्नी प्रेमलता को पहले बेरहमी से पीटा. इससे भी जब उसका मन नहीं भरा, तो उसने उसकी गला दबा कर हत्या कर दी. थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी ने बताया कि रंजीत को प्रेमलता से चार बच्चे हैं. इसके बाद भी उसने दूसरी शादी कर ली था.

इसका उसकी पहली पत्नी प्रेमलता विरोध करती थी. इसी कारण उसने घटना को अंजाम दिया. इधर मृत प्रेमलता की मां निर्मला देवी के बयान पर पति के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है. दिये गये आवेदन में मां ने कहा है कि रंजीत हमेशा प्रेमलता केसाथ मारपीट करता था. तीन वर्ष पूर्व उसने तंग आकर पति के विरुद्ध न्यायालय में मामला दर्ज कराया था. आपसी समझौता के तहत उक्त मामले में सुलह हो गया था, लेकिन उसके बाद भी वह मारपीट करता था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन