स्वागत लिपिक के विरुद्ध की कार्रवाई की अनुशंसा

Published at :16 Apr 2015 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
स्वागत लिपिक के विरुद्ध की कार्रवाई की अनुशंसा

खगड़िया: जिला जनसंपर्क कार्यालय में पदस्थापित व अनुपस्थित रह रहे स्वागत लिपिक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की गयी है. जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कमल सिंह ने स्वागत लिपिक अजय कुमार के विरुद्ध निदेशक सूचना जनसंपर्क विभाग पटना को लिखा है. उक्त लिपिक वर्ष 2011 से ही बगैर सूचना के अपने कार्यालय से अनुपस्थित रह […]

विज्ञापन
खगड़िया: जिला जनसंपर्क कार्यालय में पदस्थापित व अनुपस्थित रह रहे स्वागत लिपिक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की गयी है. जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कमल सिंह ने स्वागत लिपिक अजय कुमार के विरुद्ध निदेशक सूचना जनसंपर्क विभाग पटना को लिखा है. उक्त लिपिक वर्ष 2011 से ही बगैर सूचना के अपने कार्यालय से अनुपस्थित रह रहे हैं.

पूर्व डीपीआरओ दिलीप सरकार ने 14 सितंबर से 16 दिसंबर, 2013 तक इनसे सात बार अनुपस्थित रहने के कारण स्पष्टीकरण मांगा था. वहीं वर्तमान डीपीआरओ श्री सिंह ने भी अपने कार्यकाल में चार बार इनसे अनुपस्थित रहने के कारण जवाब मांगा है.

जबकि इनका जवाब अप्राप्त है. सूत्र बताते है कि जांच के क्रम में डीएम भी इनसे दो बा अनुपस्थित रहने के कारण जवाब मांग चुके है. इनका सेवा पुस्तिका तथा अन्य अभिलेख भी कार्यालय में उपलब्ध नहीं होने की रिपोर्ट के अलावा बगैर सूचना दिये कार्यालय से गायब रहने के कारण इनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की गयी है. इनके अनुपस्थित रहने के कारण कार्यालय का कार्य बाधित हो रहाहै. इनके अधिसूचित कार्यो को विभागीय पदाधिकारी स्वयं अथवा कार्यालय में पदस्थापित मात्र एक अनुसेवक को करना पड़ता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन