मक्का छोड़ लगाया गेहूं अब भुगत रहे किसान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Apr 2015 8:32 AM (IST)
विज्ञापन

खगड़िया: इस बार मक्का की खेती छोड़ गेहूं की खेती करने वाले किसान खून के आंसू रोने को विवश हैं. वहीं दूसरी तरफ मक्का की खेती करने वाले किसान खुश हैं लेकिन चिंता की लकीर उनके चेहरे पर भी साफ नजर आ रहा है. अब मक्का की खेती करने वाले किसान भी अपने खेत पहुंच […]
विज्ञापन
खगड़िया: इस बार मक्का की खेती छोड़ गेहूं की खेती करने वाले किसान खून के आंसू रोने को विवश हैं. वहीं दूसरी तरफ मक्का की खेती करने वाले किसान खुश हैं लेकिन चिंता की लकीर उनके चेहरे पर भी साफ नजर आ रहा है. अब मक्का की खेती करने वाले किसान भी अपने खेत पहुंच कर मक्के की बाली की जांच करते नजर आ रहे हैं.
कृषि विभाग के आंकड़ा के अनुसार इस वर्ष जिले में 36 हजार 210 हेक्टेयर जमीन में मक्का की फसल लगायी गयी है. कृषि विभाग के आंकड़े को माने तो बेमौसम बारिश से 36210 हेक्टेयर में लगे 28 प्रतिशत मक्का को नुकसान पहुंचा है. मक्का किसानों को भी सरकार की तरफ से अनुदान दिये जाने की घोषणा की गयी है.
आंकड़ों के हिसाब से 28 प्रतिशत की क्षति नहीं हुई रहती तो इस साल भी यहां एशिया में सबसे ज्यादा मक्का का उपज होता. किसान अनिल कुमार, विपीन सिंह, सहदेव सिंह, आदि ने बताया कि मक्का के फसल में हुए नुकसान पर अगर सरकार दाम बढ़ाती है तो नुकसान की भरपायी हो जायेगी. लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि किसानों को मक्का का कितना समर्थन मूल्य मिल पाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










