घोषणाओं से नहीं भरेगा किसानों का पेट

Published at :16 Apr 2015 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
घोषणाओं से नहीं भरेगा किसानों का पेट

खगड़िया: गेहूं की खेती करने वाले किसानों को इस बार भारी नुकसान उठाना पड़ा है. किसान इस समस्या को निदान तेज गति से चाहते हैं. लेकिन प्रशासनिक अमले इस मसले की फाइल को उतनी गति नहीं दे पा रहे हैं. जिससे जिले के किसानों में काफी क्षोभ व्याप्त है. किसान का कहना है कि सरकार […]

विज्ञापन

खगड़िया: गेहूं की खेती करने वाले किसानों को इस बार भारी नुकसान उठाना पड़ा है. किसान इस समस्या को निदान तेज गति से चाहते हैं. लेकिन प्रशासनिक अमले इस मसले की फाइल को उतनी गति नहीं दे पा रहे हैं. जिससे जिले के किसानों में काफी क्षोभ व्याप्त है.

किसान का कहना है कि सरकार केवल घोषणा करती है. काम के नाम पर कुछ नहीं. उन्होंने हम किसान भाइयों का हाल चाल जानना भी जरूरी नहीं समझा. किसान रविंद्र कुमार, सतीश कुमार, आनंद कुमार आदि ने बताया कि खराब मौसम के कारण गेहूं की फसल पूरी तरह से बरबाद हो गया है. लेकिन अभी तक उनलोगों को कोई देखने तक नहीं आया.

बताया जाता है कि फसल क्षति के सर्वे का काम सोमवार तक ही किया जाना था. जो बुधवार के देर शाम तक पूरा कर लिये जाने की बात भी सामने आ रही है. लेकिन किसानों का कहना है कि यह कैसी सर्वे हुई जिसमें न तो कोई खेत में लगे फसल को देखने आया न ही कोई पूछ ताछ करने आया. अब किसानों के बीच संशय की स्थिति इसलिए उत्पन्न हो गयी है क्योंकि उनलोगों को लग रहा है कि अब मुआवजा भी मिलेगा या नहीं.

अभी तक किसानों को मुआवजे की जानकारी नहीं

सरकार ने फसल क्षतिपूर्ति के लिए घोषणा कर दी है. इसके बाद भी किसानों को यह पता नहीं है कि उनलोगों को मुआवजा कैसे मिलेगा. उल्लेखनीय है कि सरकार की तरफ से एक एकड़ पर नौ हजार रुपये दिये जाने की घोषणा की गयी है. लेकिन इसकी जानकारी तक किसानों को नहीं है. वे ऑन लाइन आवेदन कैसे करेंगे. कुछ किसानों ने बताया कि मुआवजे के लिए जितना कोरम को पूरा करने की बात की जा रही है. उतना तो वे लोग समझ भी नहीं पा रहे हैं. ऐसे में मुआवजा लेना तो दूर की बात होगी. किसानों ने जिलाधिकारी से इस प्रक्रिया को सरल किये जाने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन