नियोजित शिक्षकों ने कराया विद्यालय को बंद

Published at :15 Apr 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
नियोजित शिक्षकों ने कराया विद्यालय को बंद

खगडि़या. नियोजित शिक्षकों ने बुधवार को जत्था बना कर विद्यालयों को बंद कराया. इस दौरान कई अभिभावकों ने विद्यालय बंद का विरोध किया. शिक्षकों के अनुरोध पर ग्रामीणों ने भी सहयोग का आश्वासन दिया. नियोजित शिक्षक संघ के सचिव मनीष कुमार सिंह के नेतृत्व में संघ के डॉ नंदन यादव, संजय यादव, अस्फाक आलम, अशोक […]

विज्ञापन

खगडि़या. नियोजित शिक्षकों ने बुधवार को जत्था बना कर विद्यालयों को बंद कराया. इस दौरान कई अभिभावकों ने विद्यालय बंद का विरोध किया. शिक्षकों के अनुरोध पर ग्रामीणों ने भी सहयोग का आश्वासन दिया. नियोजित शिक्षक संघ के सचिव मनीष कुमार सिंह के नेतृत्व में संघ के डॉ नंदन यादव, संजय यादव, अस्फाक आलम, अशोक यादव आदित्य कुशवाहा, दयानंद रजक, आलोक रंजन, वसी आलम, रवि शंकर आदि ने जत्था बना कर विद्यालय का भ्रमण किया. चौथम एवं करूआमोड़ में प्रखंड अध्यक्ष प्रभाष कुमार कर्ण एवं संयोजक अजय कुमार के नेतृत्व में भिक्षाटन भी किया. संघ के जिलासचिव ने बताया कि 10 अप्रैल से नियोजित शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. उन्होंने कहा कि 16 अप्रैल के बाद सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना दिया जायेगा. धरना कार्यक्रम के संचालन के लिए प्रखंड अध्यक्ष व प्रखंड सचिव को अधिकृत किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन