दूसरे वीकेंड पर चमकी ‘राजा शिवाजी’, 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर बड़ा उछाल

Updated:
विज्ञापन

राजा शिवाजी, फोटो- इंस्टाग्राम

Raja Shivaji Collection: ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है. दूसरे रविवार को फिल्म की कमाई में फिर बढ़ोतरी देखने को मिली. मराठी दर्शकों के बीच फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.

विज्ञापन

Raja Shivaji Box Office Collection Day 10: ‘राजा शिवाजी’ इन दिनों सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है. रितेश देशमुख की इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, खासकर मराठी दर्शकों के बीच फिल्म की पकड़ काफी मजबूत दिखाई दे रही है. 1 मई को रिलीज हुई इस ऐतिहासिक ड्रामा ने पहले ही दिन दमदार शुरुआत की थी और अब दूसरे रविवार को भी फिल्म की कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिला है. 10वें दिन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड आ गया है.

विज्ञापन

दूसरे रविवार को बढ़ी फिल्म की कमाई

sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के 10वें दिन करीब 6.80 करोड़ रुपये का कारोबार किया. शनिवार के मुकाबले रविवार को फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी दर्ज की गई. इससे पहले शनिवार को फिल्म ने लगभग 5.69 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 11.35 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी. इसके बाद पहले शनिवार को 10.55 करोड़ और रविवार को 12 करोड़ रुपये का बिजनेस हुआ. हालांकि वीकडेज में फिल्मों की कमाई में गिरावट देखी जाती है और इस फिल्म के साथ भी ऐसा ही हुआ. सोमवार को फिल्म ने 5.60 करोड़, मंगलवार को 4.90 करोड़ और बुधवार को 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।.

फिल्म की कुल कमाई कितनी है?

अब तक फिल्म का कुल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 81 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जबकि इंडिया नेट कलेक्शन 68.25 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. दिलचस्प बात यह है कि फिल्म का मराठी वर्जन हिंदी वर्जन के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर प्रदर्शन कर रहा है. हिंदी भाषा में फिल्म ने लगभग 1.80 करोड़ रुपये कमाए, जबकि मराठी संस्करण से करीब 5 करोड़ रुपये की कमाई हुई.

छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी ने जीता दिल

‘राजा शिवाजी’ छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उनके संघर्षों पर आधारित एक ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म है. फिल्म का निर्देशन और सह-लेखन खुद रितेश देशमुख ने किया है. फिल्म को जेनेलिया डिसूजा और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है.

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ का कितना चला जादू? 9वें दिन का कलेक्शन आया सामने

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola