अतिक्रमण हटाने का एसडीओ ने दिया निर्देश

Published at :15 Apr 2015 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने का एसडीओ ने दिया निर्देश

अलौली. एसडीएम सुनील कुमार यादव ने बथनाहा बरूआ गांव जाने वाली सड़क का स्वयं निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है. बताया गया कि दो बार सड़क से भवन हटाने को नोटिस मिलने के बाद भी अतिक्रमण कायम है. इस कारण सड़क निर्माण का कार्य बाधित है. अगले दिन तक सड़क पर से अतिक्रमण […]

विज्ञापन

अलौली. एसडीएम सुनील कुमार यादव ने बथनाहा बरूआ गांव जाने वाली सड़क का स्वयं निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है. बताया गया कि दो बार सड़क से भवन हटाने को नोटिस मिलने के बाद भी अतिक्रमण कायम है. इस कारण सड़क निर्माण का कार्य बाधित है. अगले दिन तक सड़क पर से अतिक्रमण नहीं हटता है, तो दूसरे दिन जेसीबी लगा कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश सीओ चौधरी वसंत कुमार सिंह को दिया गया है. एसडीएम ने प्रखंड के स्वयं सहायता समूह प्रशिक्षण भवन में पंचायत सचिवों के साथ बैठक में भी भाग लिया. इसमें पेंशन योजना से संबंधित कार्यों की समीक्षा भी की. पंचायत सचिवों को निर्देश दिया कि लंबित कार्य पूरा करें. वहीं एसडीएम ने अंचल प्रखंड कार्यालय में विभिन्न अनियमितताओं की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पदाधिकारियों को निर्देश दिया. उक्त अवसर पर बीडीओ राकेश कुमार, सीओ चौधरी वसंत कुमार सिंह, राजस्व कर्मचारी कैलाश रजक एवं विभिन्न पंचायत के पंचायत सचिव उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन