बाबा साहेब को पुष्प अर्पित कर लिया संकल्प

फोटो है. 10 व 11 मेंकैप्सन: डॉ भीम राव आंबेडकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण करते कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व उपस्थित कांग्रेसीखगडि़या. डॉ भीम राव आंबेडकर के जयंती के अवसर पर मंगलवार को कांग्रेस का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया. जिलाध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डु पासवान के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने डॉ आंबेडकर के […]
फोटो है. 10 व 11 मेंकैप्सन: डॉ भीम राव आंबेडकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण करते कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व उपस्थित कांग्रेसीखगडि़या. डॉ भीम राव आंबेडकर के जयंती के अवसर पर मंगलवार को कांग्रेस का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया. जिलाध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डु पासवान के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने डॉ आंबेडकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता आज संविधान निर्माता के समक्ष संकल्प लें कि भेदभाव को भूल कर पार्टी के मजबूती के लिए काम करेंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार भूमि अधिग्रहण अध्यादेश पारित कर किसानों भाइयों के साथ अन्याय कर रही है. इसके विरोध में सोनिया गांधी के आह्वान पर दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान एवं कार्यकर्ता एकजुट होकर विरोध जतायेंगे. वहीं प्रमंडलीय अध्यक्ष सुजय कुमार एवं जिला उपाध्यक्ष कुमोद कुमार सिंह ने डॉ भीम राव आंबेडकर द्वारा देश के संविधान निर्माता के रूप में किये गये कार्यों की चर्चा की. मौके पर जिला उपाध्यक्ष मुनमुन सिंह, नगर अध्यक्ष अर्जुन स्वर्णकार, कंुदन कुमार सिन्हा, प्रीति वर्मा, प्रकाश मिश्रा, अरुण कुमार, रहमान, उमेश, रेणु यादव, बुद्धन यादव, डॉ अविनाश कुमार विद्यार्थी, डॉ विद्यानंद दास, उमा देवी, प्रशांत कुमार, अजय कुमार भारती, जय प्रकाश सिंह, शिवनीति, रामचंद्र यादव, विशाल कुमार, जयप्रकाश सिंह, डॉ वीके शर्मा, नौशाद अली, सूर्यनारायण वर्मा, शहीद कुमार, विकास पासवान आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










