राशन-केरोसिन उठाने में उपभोक्ता को हो रही परेशानी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jan 2015 11:02 PM

विज्ञापन

खगडि़या. अलौली प्रखंड के दहमा खैरी खुटहा के उपभोक्ताओं को राशन व केरोसिन उठाने के लिए नदी पार कर चातर आने जाने में परेशानी का सामन करना पड़ रहा है. यह जानकारी स्थानीय गुड्डी देवी, वार्ड सदस्य पंकज कुमार सहित दर्जनों पंचायत वासियों ने गुरुवार को आयोजित जनता दरबार में डीएम राजीव रोशन को आवेदन […]

विज्ञापन

खगडि़या. अलौली प्रखंड के दहमा खैरी खुटहा के उपभोक्ताओं को राशन व केरोसिन उठाने के लिए नदी पार कर चातर आने जाने में परेशानी का सामन करना पड़ रहा है. यह जानकारी स्थानीय गुड्डी देवी, वार्ड सदस्य पंकज कुमार सहित दर्जनों पंचायत वासियों ने गुरुवार को आयोजित जनता दरबार में डीएम राजीव रोशन को आवेदन देकर कही. उन्होंने बताया कि खैरी खुटहा गांव में जन वितरण विक्रेता के रहने के बावजूद बांध चातर गांव के जन वितरण विक्रेता से उपभोक्ताओं के नाम को जोड़ दिया गया. जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने दहमा खैरी खुटहा के विक्रेता के यहां से खाद्यान्न उपलब्ध कराने की गुहार डीएम से लगायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन