Khagaria: चौथम में जमीनी विवाद सुलझाने को लेकर सामाजिक बैठक, आपसी सहमति से समाधान की पहल

बैठक करते ग्रामीण
जानकारी के अनुसार कैथी निवासी रामदेव झा के पुत्र अनिल कुमार झा ने चौथम थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि जोगा चौरसिया के पुत्र छोटू कुमार उनकी जमीन पर जबरन पक्का मकान निर्माण करा रहे हैं. शिकायत के बाद पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर विवादित स्थल पर निर्माण कार्य पर रोक लगा दी थी.
चौथम से धीराज सिंह बंटू की रिपोर्ट:
खगड़िया: चौथम थाना क्षेत्र के मध्य बौरने पंचायत स्थित आरा मिल चौक पर वर्षों से चले आ रहे जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए रविवार को सामाजिक बैठक आयोजित की गई. बैठक में विवाद के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल की गई.
जानकारी के अनुसार कैथी निवासी रामदेव झा के पुत्र अनिल कुमार झा ने चौथम थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि जोगा चौरसिया के पुत्र छोटू कुमार उनकी जमीन पर जबरन पक्का मकान निर्माण करा रहे हैं. शिकायत के बाद पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर विवादित स्थल पर निर्माण कार्य पर रोक लगा दी थी.
विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने के उद्देश्य से आयोजित बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों को आपसी भाईचारे के साथ समाधान निकालने की सलाह दी. बैठक में मुखिया शशि भूषण कुमार सिंह, उपमुखिया मुकेश कुमार सिंह, सरपंच ललेन्द्र महतो सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.
मुखिया शशि भूषण कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित जमीन गैर मजरुआ आम जमीन है. उन्होंने कहा कि इस स्थान पर पहले से कई परिवार निवास कर रहे हैं तथा संबंधित पक्ष के पूर्वज भी वर्षों से वहीं रह रहे हैं.
बैठक में मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों से आपसी सहमति और सौहार्दपूर्ण तरीके से विवाद समाप्त करने की अपील की. सभी ने कहा कि सामाजिक स्तर पर समाधान होने से क्षेत्र में शांति और भाईचारा कायम रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










