Khagaria: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आई शिक्षिका की मौत, स्कूल और परिवार में मातम

प्रतीकात्मक तस्वीर
जानकारी के अनुसार महेशखूंट थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 40 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची महेशखूंट पुलिस ने घायल महिला के पास मिले मोबाइल के आधार पर परिजनों को सूचना दी और ग्रामीणों की मदद से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.
महेशखूंट से आनंद देव ठाकुर की रिपोर्ट:
खगड़िया: सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल शिक्षिका की इलाज के दौरान मौत हो गई. गुरुवार को उन्हें इलाज के लिए खगड़िया के शहीद प्रभु नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां देर रात उनकी स्थिति बिगड़ने पर मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार महेशखूंट थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 40 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची महेशखूंट पुलिस ने घायल महिला के पास मिले मोबाइल के आधार पर परिजनों को सूचना दी और ग्रामीणों की मदद से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.
मृतका की पहचान गोगरी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 निवासी दुर्गा दास की पत्नी ललिता कुमारी के रूप में हुई है. वह प्राथमिक विद्यालय बहुरवा, बेलदौर में प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत थीं.
बताया गया कि गुरुवार को ललिता कुमारी अपने विद्यालय जा रही थीं. इसी दौरान महेशखूंट आसाम रोड चौक के पास पचरासी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई.
महेशखूंट थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया गया है. घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं विद्यालय में भी शोक का माहौल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










