सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बनेगी भाजपा : संजीव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jan 2015 10:03 PM
फोटो है. 4 व 5 में कैप्सन: संबोधित करते भाजपा नेता व उपस्थित कार्यकर्ताप्रतिनिधि, खगडि़याविश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी भाजपा बन जायेगी. पूरे देश में 10 करोड़ लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया जा रहा है. वर्तमान समय में चाइना के सबसे बड़ी पार्टी का आठ करोड़ सदस्य है. उक्त बात गुरुवार को स्थानीय […]
फोटो है. 4 व 5 में कैप्सन: संबोधित करते भाजपा नेता व उपस्थित कार्यकर्ताप्रतिनिधि, खगडि़याविश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी भाजपा बन जायेगी. पूरे देश में 10 करोड़ लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया जा रहा है. वर्तमान समय में चाइना के सबसे बड़ी पार्टी का आठ करोड़ सदस्य है. उक्त बात गुरुवार को स्थानीय रेडक्रास के सभागार में आयोजित भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सह बाढ़ के प्रभारी संजीव क्षत्रिय ने कही. उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरे दुनिया के लोगों की निगाह है. अब तक पांच करोड़ लोगों ने भाजपा की सदस्यता पूरे देश में लिया है. उन्होंने उपस्थित कार्यकारिणी के सदस्यों को 31 मार्च तक अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाने की अपील की है. वहीं प्रदेश के सह संगठन मंत्री शिव नारायण महतो,किसान मोरचा के क्षेत्रीय प्रभारी विश्वनाथ प्रसाद ने आगामी 23 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर जयंती के अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह के द्वारा मंडल अध्यक्षों की समीक्षा करने की बात कही. वहीं पूर्व विधायक चंद्रमुखी देवी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को आगामी 31 मार्च तक जिले में कम से कम दो लाख सदस्य बनने की अपील की है. वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष रामानुज चौधरी ने कहा कि 20 जनवरी को सभी प्रखंडों के सदस्यता अभियान की समीक्षा की जायेगी. उन्होंने टोल फ्री नंबर की जानकारी दी. मौके पर जिला महामंत्री रविश चंद्र सिन्हा, शत्रुघ्न भगत सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










