खाता खोलने के लिए 20 एवं 27 को लगेंगे शिविर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Dec 2014 10:02 PM
खगडि़या : पीएम जन धन योजना के तहत शत-प्रतिशत लोगों के खाते के लिए पंचायत स्तर पर शिविर लगाये जायेंगे. जहां बैंक खाता से वंचित लोगों के खाते खोले जायेंगे. अब तक अपेक्षा से कम लोगों के खाते खोले गये हैं, जिस कारण पंचायत स्तर पर शिविर लगाने का निर्णय लिया है. डीएम राजीव रोशन […]
खगडि़या : पीएम जन धन योजना के तहत शत-प्रतिशत लोगों के खाते के लिए पंचायत स्तर पर शिविर लगाये जायेंगे. जहां बैंक खाता से वंचित लोगों के खाते खोले जायेंगे. अब तक अपेक्षा से कम लोगों के खाते खोले गये हैं, जिस कारण पंचायत स्तर पर शिविर लगाने का निर्णय लिया है.
डीएम राजीव रोशन ने बैंक पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर किसान, मजदूर, छात्र कामगार तथा छूटे हुए सामाजिक सुरक्षा के पेंशनधारियों के खाते शिविर में खोलने का निर्देश दिया. शिविर में शाखा प्रबंधक के साथ-साथ इसमें सहयोग करने के लिए विकास मित्र, टोला सेवक, किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक, पंचायत सेवक को उपस्थित रहने का भी निर्देश दिया गया है.
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कमल सिंह ने बताया कि सभी पंचायतों में सार्वजनिक जगहों पर दो बार शिविर लगाये जायेंगे. पहला शिविर 20 दिसंबर को लगाया जायेगा तथा दूसरा शिविर 27 दिसंबर को लगेगा. शिविर सुबह 10 बजे से 4 बजे तक लगा रहेगा, जिसमें पीएम जन धन योजना के तहत लोगों के खाते खोले जायेंगे.
बैठक में बैकिंग उपसमाहर्ता सह कार्यपालक पदाधिकारी महेश्वर सिंह, एलडीएम सजल चटराज सहित कई बैंकों के प्रबंधक/ प्रतिनिधि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










