अरूण सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Dec 2014 9:02 PM

विज्ञापन

फोटो : 26 व 27 मेंकैप्सन : संबोधित करते पूर्व विधायक चंद्रमुखी देवी व उपस्थित विधायक व अन्य प्रतिनिधि, चौथमसेवानिवृत्त डीआरडीए के प्रधान सहायक अरुण सिंह की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर सोमवार को उनके निजी आवास सरैया गांव में शोकसभा का आयोजन किया गया. उनके श्राद्ध कर्म पर आयोजित शोकसभा में पूर्व विधायक […]

विज्ञापन

फोटो : 26 व 27 मेंकैप्सन : संबोधित करते पूर्व विधायक चंद्रमुखी देवी व उपस्थित विधायक व अन्य प्रतिनिधि, चौथमसेवानिवृत्त डीआरडीए के प्रधान सहायक अरुण सिंह की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर सोमवार को उनके निजी आवास सरैया गांव में शोकसभा का आयोजन किया गया. उनके श्राद्ध कर्म पर आयोजित शोकसभा में पूर्व विधायक चंद्रमुखी देवी ने गहरी संवेदना व्यक्त की. सभा को संबोधित करते हुए विधायक पन्नालाल पटेल ने कहा कि उनके परिवार पर आयी आकस्मिक विपदा में जीते जी सहयोग एवं मार्गदर्शन देते रहेंगे. भाजपा के जिलाध्यक्ष रामानुज चौधरी ने उनके निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मैंने अग्रज मार्गदर्शक को खो दिया हूं. मौके पर भाजपा के अभय कुमार सिंह, विजेंद्र यादव, रविश चंद्र सिन्हा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कंचन पटेल, जितेंद्र यादव, रामाकांत रजक, रामचंद्र भगत, जिला युवाध्यक्ष अश्विनी कुमार सिंह ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया. शोक सभा की अध्यक्षता भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष निरंजन सिंह ने की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन