कैथी के पूर्व पैक्स अध्यक्ष पर लगा गबन का आरोप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Dec 2014 10:02 PM
खगडि़या. चौथम प्रखंड क्षेत्र के कैथी पैक्स के वर्तमान पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने पूर्व पैक्स अध्यक्ष पर 20 लाख रुपये गबन कर लिए जाने का आरोप लगाया है. उन्होंने डीएम को आवेदन देते हुए बताया कि पूर्व पैक्स अध्यक्ष बैंक से मिल कर 150 सदस्यों का जाली हस्ताक्षर कर केसीसी कर्ज के रूप […]
खगडि़या. चौथम प्रखंड क्षेत्र के कैथी पैक्स के वर्तमान पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने पूर्व पैक्स अध्यक्ष पर 20 लाख रुपये गबन कर लिए जाने का आरोप लगाया है. उन्होंने डीएम को आवेदन देते हुए बताया कि पूर्व पैक्स अध्यक्ष बैंक से मिल कर 150 सदस्यों का जाली हस्ताक्षर कर केसीसी कर्ज के रूप में 20 लाख रुपया निकासी कर लिया. कर्जदार सदस्यों को अब तक ऋण की जानकारी भी नहीं है. उन्होंने कैथी पैक्स के केसीसी के ऋण की जांच की मांग जिलाधिकारी से की है. जिला सहकारिता पदाधिकारी रामाश्रय राम ने बताया कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










