बेनामी जमीन होगी सरकारी घोषित : डीएम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Dec 2014 10:02 PM

विज्ञापन

खगडि़या. जिले की बेनामी/लावारिस जमीन को सरकारी जमीन घोषित की जायेगी. उक्त बातें डीएम राजीव रोशन ने कही है. उन्होंने कहा कि जिले का नया खतियान का निर्माण कराया जायेगा. यह कार्य निरंतर जारी है. जमीन के कंप्यूटराइजेशन के लिए किसानों से प्रपत्र दो में जमीन का ब्योरा मांगा जा रहा है. इन्होंने बताया कि […]

विज्ञापन

खगडि़या. जिले की बेनामी/लावारिस जमीन को सरकारी जमीन घोषित की जायेगी. उक्त बातें डीएम राजीव रोशन ने कही है. उन्होंने कहा कि जिले का नया खतियान का निर्माण कराया जायेगा. यह कार्य निरंतर जारी है. जमीन के कंप्यूटराइजेशन के लिए किसानों से प्रपत्र दो में जमीन का ब्योरा मांगा जा रहा है. इन्होंने बताया कि लावारिस/बेनामी जमीन जिनका कागजात किसी व्यक्ति/ किसान के पास नहीं है. अथवा दखल में होने के बावजूद वे इस जमीन का कोई भी कागजात/ ब्योरा प्रपत्र दो में भर कर नहीं देते हैं, तो ऐसे जमीन को सरकारी घोषित कर दी जायेगी. हालांकि जिलाधिकारी ने यह बताया कि जमीन की घोषणा के बाद अगर लोगों के द्वारा कोई आपत्ति की जाती है तो उसकी सुनवाई की जायेगी. जमीन का स्वामित्व प्रमाण पत्र दिखाने के बाद सरकारी घोषित जमीन को खारिज कर आपत्ति करने वाले व्यक्ति के नाम पर दर्ज कर दी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन