कोसी में डूबी बच्ची का तीन दिन बाद मिला शव

Updated at : 03 Jul 2019 7:26 AM (IST)
विज्ञापन
कोसी में डूबी बच्ची का तीन दिन बाद मिला शव

खगड़िया : बिथान थाना अंतर्गत बिसवा गंगोली की रहने वाली सोनेलाल पासवान की 12 वर्षीय पुत्री हिना कुमारी का शव मंगलवार को कोसी में तैरते पाया गया. मालूम हो कि बीते शनिवार 29 जून को अलौली थाना अंतर्गत इचरुआ पंचायत के कामाथान में कोसी नदी के किनारे बच्ची पानी पीने के लिए गई थी. जिसके […]

विज्ञापन

खगड़िया : बिथान थाना अंतर्गत बिसवा गंगोली की रहने वाली सोनेलाल पासवान की 12 वर्षीय पुत्री हिना कुमारी का शव मंगलवार को कोसी में तैरते पाया गया. मालूम हो कि बीते शनिवार 29 जून को अलौली थाना अंतर्गत इचरुआ पंचायत के कामाथान में कोसी नदी के किनारे बच्ची पानी पीने के लिए गई थी. जिसके बाद पैर फिसल जाने के कारण नदी में डूब गई थी.

घटना के बाद अलौली थाना को इसकी सूचना दी गई सूचना मिलते ही अलौली थाना मौके पर पहुंचकर बच्ची को खोजने का प्रयास किया. वहीं परिजनों ने 3 दिनों तक धमारा घाट तक खोजने का प्रयास किया लेकिन बच्ची का कोई अता पता नहीं चला.
घटना के 3 दिन बाद मंगलवार को कामथान कोसी नदी से कुछ दूर पूर्व की दिशा में बच्ची की लाश तैरती हुई पाई गई. जिसके बाद शव को अलौली थाना अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मालूम हो कि बच्ची अपने बहनोई सुधीर पासवान के यहां आई थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन