खगड़िया में STF की मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश घायल

Updated:
विज्ञापन

बेलदौर में इनकाउंटर के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस

Khagaria crime news: जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना पर एसटीएफ की टीम ने बेलदौर थाना क्षेत्र के दिघौन पंचायत स्थित सुखायबासा गांव में छापेमारी की. पुलिस टीम को देखते ही बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश घायल हो गया. बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान करीब दस राउंड गोलियां चलीं.

विज्ञापन

जवाबी फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात अपराधी, हथियार बरामद; अलौली में वर्षों से फरार आरोपी भी गिरफ्तार

बेलदौर (खगड़िया) से अमीत सिंह / अभिनंदन कुमार की रिपोर्ट:

Khagaria crime news: खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एसटीएफ और कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश मु. बुद्दीन घायल हो गया. उसके पैर में गोली लगी है. घायल अपराधी का इलाज सदर अस्पताल खगड़िया में चल रहा है.

जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना पर एसटीएफ की टीम ने बेलदौर थाना क्षेत्र के दिघौन पंचायत स्थित सुखायबासा गांव में छापेमारी की. पुलिस टीम को देखते ही बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश घायल हो गया. बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान करीब दस राउंड गोलियां चलीं.

पुलिस ने मौके से एक राइफल, दो देसी कट्टा और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किये हैं. मु. बुद्दीन पर बेलदौर, पसराहा समेत कई थानों में हत्या, लूट और अन्य गंभीर मामलों के एक दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं. एसटीएफ की टीम पहले भी कई बार उसे पकड़ने की कोशिश कर चुकी थी, लेकिन हर बार वह फरार हो जाता था.

घटना की सूचना मिलते ही एसपी, सदर एसडीपीओ, गोगरी एसडीपीओ, कई इंस्पेक्टर और एसएफएल टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी. पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. हालांकि, मामले की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गयी है.

इधर, अलौली थाना पुलिस ने भी गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वर्षों से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान शहरबन्नी निवासी उदय चौधरी के पुत्र बम-बम कुमार के रूप में हुई है.

थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि आरोपी एससी-एसटी एक्ट से जुड़े मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था. पुलिस ने उसे कांड संख्या 366/24 में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन