Gopalganj News : थावे मंदिर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News

मंदिर परिसर का भ्रमण करते डीएम

Gopalganj News : डीएम ने थावे मंदिर विकास योजनाओं की प्रगति पर अधिकारियों संग की समीक्षा

विज्ञापन

Gopalganj News (चितरंजन उपाध्याय) : मंगलवार को गोपालगंज के जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने थावे दुर्गा मंदिर पहुंचकर मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान डीएम ने मंदिर परिसर में 29 करोड़ रुपये की लागत से चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की.उन्होंने मंदिर परिसर में बन रहे दुकानों, दो तालाबों,पार्किंग स्थल, सड़क निर्माण तथा अन्य आधारभूत संरचनाओं के कार्यों की जानकारी संबंधित अधिकारियों एवं कार्य एजेंसी से ली.

तालाब, जंगल और निर्माण कार्यों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

डीएम ने मंदिर परिसर के साथ-साथ आसपास के जंगल क्षेत्र एवं तालाबों का भी निरीक्षण किया और कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया. बताया जा रहा है कि प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं. मंदिर परिसर को आकर्षक एवं व्यवस्थित बनाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य जारी है. निरीक्षण के दौरान सदर एसडीओ अनिल कुमार सीओ कुमारी रूपम शर्मा व कई विभागों के अधिकारी एवं कार्य एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

Also Read : Hajipur News: नीतीश कुमार ने हाजीपुर के कजरी गांव में किया पौधारोपण, पार्टी नेताओं से भी मुलाकात

विज्ञापन
Yuvraj Ratan

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन