अमनौर पावर ग्रिड में मेंटेनेंस से गोपालगंज समेत कई इलाकों में बिजली संकट की आशंका, जानें कौन-कौन से इलाके रहेंगे प्रभावित
फोटो नं 109. ट्रांसफार्मर की मरम्मत करते बिजली करते बिजलीकर्मी. | Prabhat Khabar Network
अमनौर पावर ग्रिड में मेंटेनेंस कार्य के कारण सोमवार को गोपालगंज समेत कई क्षेत्रों में 13 घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जानें पूरी जानकारी।
Gopalganj News : सारण जिले के अमनौर पावर ग्रिड में सोमवार को मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा. इसके कारण गोपालगंज पावर ग्रिड से होने वाली बिजली आपूर्ति सुबह पांच बजे से शाम सात बजे तक प्रभावित रहने की संभावना है. विभाग के अनुसार, मेंटेनेंस के दौरान गोपालगंज समेत आसपास के कई पावर हाउसों को सामान्य क्षमता के अनुसार बिजली नहीं मिल सकेगी.
आपके शहर में
12 से 13 घंटे तक सीमित आपूर्ति की संभावना
मेंटेनेंस कार्य का असर गोपालगंज, हथुआ, मीरगंज, कुचायकोट, मसरख और अमनौर क्षेत्र से जुड़े पावर हाउसों पर पड़ सकता है. इन पावर हाउसों को करीब 12 से 13 घंटे तक सीमित बिजली आपूर्ति मिलने की संभावना जतायी गयी है. इसके चलते संबंधित इलाकों में बिजली कटौती के साथ लो-वोल्टेज की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है.
घरेलू उपभोक्ताओं से व्यवसायियों तक बढ़ेगी परेशानी
बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने का असर घरेलू उपभोक्ताओं के साथ दुकानदारों और छोटे-बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी पड़ सकता है. लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से दैनिक कामकाज प्रभावित होने की आशंका है.
जरूरी काम पहले निबटाने की अपील
विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने की अवधि को देखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही निबटा लें. साथ ही मेंटेनेंस कार्य के दौरान विभाग के साथ सहयोग करने की अपील की गयी है. विभाग के अनुसार, मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए