विद्यालय विकास और बेहतर शिक्षा व्यवस्था को लेकर हुई बैठक

Updated:
विज्ञापन

आयोजित बैठक को संबोधित करते सदर विधायक बबलू कुमार मंडल एवं उपस्थित शिक्षक व अभिभावक

Khagaria news: बैठक को संबोधित करते हुए विधायक ने छात्रों से मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने की अपील की. उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जिससे परिवार और समाज का भविष्य बदला जा सकता है.

विज्ञापन

शिक्षा से ही बदलता है समाज का भविष्य : सदर विधायक

खगड़िया से अमित कुमार की रिपोर्ट:

Khagaria news: खगड़िया स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर इंटर स्तरीय विद्यालय में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने की. इस दौरान विद्यालय के विकास, शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और छात्रों के बेहतर भविष्य को लेकर विस्तार से चर्चा हुई.

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक ने छात्रों से मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने की अपील की. उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जिससे परिवार और समाज का भविष्य बदला जा सकता है.

विधायक ने कहा कि बिहार सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार कई योजनाएं चला रही है. उन्होंने साइकिल योजना, पोशाक योजना, छात्रवृत्ति योजना और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को भी शिक्षा से जोड़ना है.

उन्होंने छात्रों से बुरी संगति और नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि किताब बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी ताकत होती है. विधायक ने कहा कि आज साधारण परिवारों के बच्चे भी शिक्षा के बल पर डॉक्टर, इंजीनियर और अधिकारी बनकर समाज में नई पहचान बना रहे हैं.

बैठक के दौरान विधायक ने विद्यालय में प्रयोगशाला निर्माण कराने का आश्वासन भी दिया. उन्होंने कहा कि विज्ञान शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए आधुनिक प्रयोगशाला जरूरी है और जल्द इस दिशा में पहल की जाएगी.

विधायक ने शिक्षकों से भी सकारात्मक सोच के साथ बच्चों के भविष्य निर्माण में योगदान देने की अपील की. उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज निर्माता होते हैं और उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है.

बैठक में विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य सोनी कुमारी, जदयू नेता दीपक सिन्हा, विनय पटेल सहित कई शिक्षक, अभिभावक और गणमान्य लोग मौजूद थे.


विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन