बेलदौर में मामूली विवाद पर युवक के साथ मारपीट व चांदी की चेन छीनने का आरोप, थाने में दिया आवेदन

Updated:
विज्ञापन

घायल युवक | Prabhat Khabar Network

Khagaria Crime News : बेलदौर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के चलते एक युवक के साथ मारपीट और लूटपाट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि रास्ते में रोककर उससे करीब पांच भर की चांदी की चेन छीन ली गई। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Khagaria Crime News : बेलदौर थाना क्षेत्र की चौढ़ली पंचायत के वार्ड नंबर 11 में मामूली विवाद को लेकर एक युवक के साथ कथित रूप से मारपीट और लूटपाट करने का मामला सामने आया है. चौढ़ली गांव निवासी 28 वर्षीय मोहम्मद सहबाज ने बेलदौर थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर आधा दर्जन से अधिक लोगों पर रास्ते में घेरकर मारपीट करने और गले से चांदी की चेन छीनने का आरोप लगाया है. पीड़ित ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने आवेदन मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है.

रास्ते में घेरकर गाली-गलौज के बाद मारपीट का आरोप

पीड़ित मोहम्मद सहबाज ने अपने आवेदन में बताया है कि वह अपने पुराने घर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में मोहम्मद सन्नू, मोहम्मद इस्तखार, मोहम्मद रुस्तम समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उन्हें कथित रूप से घेर लिया.

आवेदन के अनुसार आरोपित पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए अचानक मारपीट शुरू कर दी. पीड़ित ने हमले में गंभीर चोट लगने की बात भी कही है.

करीब पांच भर चांदी की चेन छीनने का आरोप

मोहम्मद सहबाज ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उसके गले से करीब पांच भर वजन की चांदी की चेन भी छीन ली गयी. पीड़ित के अनुसार घटना के दौरान हमले का नेतृत्व कर रहे मोहम्मद सन्नू ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी.

घटना के बाद पीड़ित और उसके परिजनों में भय का माहौल है. पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

बेलदौर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मारपीट और लूटपाट को लेकर पीड़ित की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुटी है.

थानाध्यक्ष ने कहा कि जांच में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों, आरोपों और दोनों पक्षों की स्थिति की जांच कर रही है.


विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन