9.81 लाख से बना खेल मैदान बना मक्का सुखाने की जगह

Updated:
विज्ञापन

खेल मैदान के बास्केटबॉल कोर्ट पर सुखाई जा रही मक्का की फसल

Khagaria news:जानकारी के अनुसार लक्ष्मी देवी उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में मनरेगा योजना के तहत करीब 9.81 लाख रुपये की लागत से खेल मैदान और बास्केटबॉल कोर्ट का निर्माण कराया गया था। लेकिन वर्तमान में मैदान का बड़ा हिस्सा स्थानीय लोगों द्वारा मक्का सुखाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। खासकर बास्केटबॉल कोर्ट पर मक्का की फसल फैला दी गई है, जिससे खेल गतिविधियां पूरी तरह प्रभावित हो गई हैं.

विज्ञापन

बास्केटबॉल कोर्ट पर फैली मक्का की फसल, बदहाल व्यवस्था पर उठे सवाल

खगड़िया से प्रवीण कुमार प्रियांशु की रिपोर्ट:

Khagaria news: खगड़िया जिले के अलौली प्रखंड स्थित शुम्भा पंचायत में लाखों रुपये की लागत से बना खेल मैदान इन दिनों अपनी बदहाली को लेकर चर्चा में है. बच्चों और युवाओं को खेल सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार किया गया यह मैदान अब मक्का सुखाने का अड्डा बनकर रह गया है.

जानकारी के अनुसार लक्ष्मी देवी उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में मनरेगा योजना के तहत करीब 9.81 लाख रुपये की लागत से खेल मैदान और बास्केटबॉल कोर्ट का निर्माण कराया गया था. लेकिन वर्तमान में मैदान का बड़ा हिस्सा स्थानीय लोगों द्वारा मक्का सुखाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. खासकर बास्केटबॉल कोर्ट पर मक्का की फसल फैला दी गयी है. जिससे खेल गतिविधियां पूरी तरह प्रभावित हो गयी हैं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि मैदान के रखरखाव और निगरानी की कोई व्यवस्था नहीं है. इसके कारण सार्वजनिक संपत्ति का दुरुपयोग लगातार हो रहा है. मैदान में जगह-जगह गंदगी फैली हुई है और खेल उपकरण भी जर्जर हालत में पहुंच चुके हैं.

बास्केटबॉल कोर्ट पर लगे पोल में जंग लग चुका है और कई जगह संरचनाएं टूट-फूट गयी हैं. मैदान के आसपास सूखी पत्तियां और कचरा जमा है. जिससे यह परिसर उपेक्षित नजर आता है.

ग्रामीणों ने प्रशासन से खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराने और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो लाखों रुपये की सरकारी योजना पूरी तरह बेकार साबित हो जाएगी.


विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन