बेलदौर में आंधी-बारिश से भारी तबाही

Updated:
विज्ञापन

मध्य विद्यालय भैसाडीह परिसर में आंधी के दौरान गिरा पेड़

Khagaria news: तेज आंधी की चपेट में आने से नगर पंचायत क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय भैसाडीह परिसर में एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिससे विद्यालय का रास्ता बाधित हो गया. वहीं परिसर में लगी पानी टंकी भी गिरकर क्षतिग्रस्त हो गयी. इसके कारण मंगलवार को विद्यालय में पठन-पाठन भी प्रभावित रहा.

विज्ञापन

पेड़ गिरने से रास्ता बाधित, पानी टंकी क्षतिग्रस्त, फसलों को भी नुकसान

बेलदौर (खगड़िया) से अमित सिंह की रिपोर्ट:

Khagaria news: खगड़िया जिले के बेलदौर प्रखंड क्षेत्र में सोमवार देर रात आयी तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया. खराब मौसम के कारण कई जगह भारी नुकसान हुआ है.

तेज आंधी की चपेट में आने से नगर पंचायत क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय भैसाडीह परिसर में एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिससे विद्यालय का रास्ता बाधित हो गया. वहीं परिसर में लगी पानी टंकी भी गिरकर क्षतिग्रस्त हो गयी. इसके कारण मंगलवार को विद्यालय में पठन-पाठन भी प्रभावित रहा.

आंधी और बारिश से कई झोपड़ियां और चदरा वाले घर क्षतिग्रस्त हो गये. कई इलाकों में कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचा है. लगातार बारिश के कारण सड़कें कीचड़मय हो गयीं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा.

ग्रामीणों ने बताया कि तेज हवा, ओलावृष्टि और बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है. आम, लीची और अन्य फलदार पेड़ों से फल गिर गये, जबकि कई फसलें भी बर्बाद हो गयीं. किसानों का कहना है कि लगातार खराब मौसम ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि प्राकृतिक आपदा के कारण लोग आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हैं. हालांकि बारिश से उमस भरी गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन नुकसान ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन