कई लोगों ने ली जदयू की सदस्यता

Updated:
विज्ञापन

खगड़िया/चौथमः बेलदौर विधानसभा अंतर्गत चौथम प्रखंड के पिपरा में गुरुवार को मुख्यमंत्री क ी सभा का आयोजन किया गया था. इसमें भारी संख्या में मतदाता मौजूद थे. मंच का संचालन सुनील कुमार ने किया. सभा को संबोधित करते हुए खगड़िया के प्रभारी मंत्री सह शिक्षा मंत्री पीके शाही ने कहा कि दिनेश चंद्र यादव एक […]

विज्ञापन

खगड़िया/चौथमः बेलदौर विधानसभा अंतर्गत चौथम प्रखंड के पिपरा में गुरुवार को मुख्यमंत्री क ी सभा का आयोजन किया गया था. इसमें भारी संख्या में मतदाता मौजूद थे. मंच का संचालन सुनील कुमार ने किया. सभा को संबोधित करते हुए खगड़िया के प्रभारी मंत्री सह शिक्षा मंत्री पीके शाही ने कहा कि दिनेश चंद्र यादव एक शांतिप्रिय नेता हैं.

जिन्होंने पिछले पांच वर्षो में आपके जिले में कई विकास कार्य किये. इसमें सोनमनकी घाट पर पुल का निर्माण, गंगा नदी के अगुवानी घाट पर 1710 करोड़ की लागत से बना पुल, खगड़िया शहर में रेल ओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है. यह सब आपके सांसद दिनेश चंद्र यादव के कार्य क्षमता को दरसाता है. इसलिए आगे भी इस तरह के विकास को कोई कर सकता है तो वे केवल आपके सांसद श्री यादव ही हैं. श्री शाही ने हजारों की संख्या में उपस्थित मतदाताओं से श्री यादव के पक्ष में मतदान करने की अपील की.

इधर सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव अरुण यादव ने महबूब अली कैसर पर निशाना साधते हुए उन्हें महलो में रहने वाला नवाब कहा. उन्होंने खगड़िया की विधायक पूनम देवी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के कारण ही उनकी पूछ थी. इतनी मिन्नत करने के बाद उन्हें हमारी पार्टी के नेता ने जगह दी थी. लेकिन बहन के खातिर उन्होंने तीर को छोड़ लालटेन थाम लिया. अंत में ठीक मुख्यमंत्री के संबोधन के पूर्व जदयू प्रत्याशी दिनेश चंद्र यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कैसर पर निशाना साधते हुए कहा कि कैसर ने अपना रंग बदल लिया है.

उन्होंने विधायक पूनम देवी यादव पर बोलते हुए कहा कि बहन की खातिर उन्होंने पार्टी को धोखा दिया है. उन्होंने कहा कि जीवन में चरित्र का बहुत बड़ा महत्व होता है. अपने कार्य पर चर्चा करते सोनमनकी घाट पर पुल का निर्माण, गंगा के अगुवानी घाट पर 1710 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण आरंभ, खगड़िया के पूर्वी केबिन ढाला पर पुल का निर्माण, जिले के अंदर कई बड़े सड़कों का निर्माण आदि के बारे में कहा.

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार में शांति व्यवस्था कायम हुई. अंत में उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में अगर कोई गलती हुई हो तो उन्हें जनता माफ कर दे. क्योंकि गलतियां तो इंसान से ही होती है. उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि अपना बहुमूल्य मत देकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार ही नहीं बल्कि देश की ऊचाइंयों पर पहुंचाने की अपील की है. सभा को सीपीआइ के जिला मंत्री प्रभाकर सिंह, बेलदौर विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल, अलौली विधायक रामचंद्र सदा आदि ने संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन