जनता दरबार. द्वितीय किस्त की मिले राशि
खगड़ियाः सदर बीडीओ विभूति प्रसाद यादव द्वारा मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में दर्जनों इंदिरा आवास के लाभार्थियों ने द्वितीय किस्त की राशि देने की गुहार लगायी. मौके पर लगभग दो दर्जन इंदिरा आवास के द्वितीय किस्त का आवेदन प्राप्त हुआ. वृद्धा पेंशन, नि: शक्त पेंशन का आवेदन प्राप्त हुआ. महिला लाभार्थी उत्तर माड़र निवासी […]
खगड़ियाः सदर बीडीओ विभूति प्रसाद यादव द्वारा मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में दर्जनों इंदिरा आवास के लाभार्थियों ने द्वितीय किस्त की राशि देने की गुहार लगायी. मौके पर लगभग दो दर्जन इंदिरा आवास के द्वितीय किस्त का आवेदन प्राप्त हुआ.
वृद्धा पेंशन, नि: शक्त पेंशन का आवेदन प्राप्त हुआ. महिला लाभार्थी उत्तर माड़र निवासी शांति देवी ने कहा कि प्रथम किस्त की राशि एक माह पूर्व प्राप्त हुआ था. जिस राशि से छत के लिंटर तक कार्य हो चुका है. लेकिन द्वितीय किस्त की राशि के लिए कई बार आवेदन दिया. अब तक मेरे खाते में राशि नहीं भेजी गयी है. बीडीओ ने सभी लाभार्थी को लोकसभा चुनाव के बाद जांचोपरांत राशि दिये जाने का आश्वासन दिया है. अत: अवसर पर प्रखंड कर्मी के अलावा इंदिरा आवास के लाभार्थी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










