स्कूल में अंतरकलह, छात्रों को नहीं मिल रही टीसी
खगड़ियाः सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय मथुरापुर के अष्टम वर्ग के दर्जनों छात्रों ने टीसी निर्गत नहीं किये जाने को लेकर गुरुवार को डीएम संजय कुमार सिंह को आवेदन दिया. छात्र ऋषभ राज, अनिश कुमार, फलेम, नीतीश, पवन, विकास, दिवाकर, सचिन, विनय, सोनू, मनीष, मोनू , सौरभ, राजीव, ज्योतिष, लता, रेशम, सरीता, शालू आदि ने […]
खगड़ियाः सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय मथुरापुर के अष्टम वर्ग के दर्जनों छात्रों ने टीसी निर्गत नहीं किये जाने को लेकर गुरुवार को डीएम संजय कुमार सिंह को आवेदन दिया. छात्र ऋषभ राज, अनिश कुमार, फलेम, नीतीश, पवन, विकास, दिवाकर, सचिन, विनय, सोनू, मनीष, मोनू , सौरभ, राजीव, ज्योतिष, लता, रेशम, सरीता, शालू आदि ने डीएम को आवेदन देकर कहा है कि हमलोग अष्टम वर्ग से उत्तीर्ण कर नौवीं कक्षा में नामांकन कराना चाहते हैं. लेकिन उन लोगों को विद्यालय में अंतरकलह के कारण टीसी नहीं दिया जा रहा है.
वहीं शिक्षा विभाग के डीपीओ सुधीर कुमार ने बताया कि प्रभार को लेकर पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया गया है. उन्होंने कहा कि 31 मार्च तक प्रभार नहीं देने पर पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की जायेगी. बच्चों की समस्या का निदान जल्द निकाला जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










