एसटीएफ व कटिहार पुलिस ने कोढ़ा गैंग से लूटे 4.60 लाख किया बरामद
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 30 May 2026 7:18 PM
बिहार एसटीएफ व कटिहार जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने कोढ़ा गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लूट की बड़ी रकम बरामद की है.
कोढ़ा. बिहार एसटीएफ व कटिहार जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने कोढ़ा गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लूट की बड़ी रकम बरामद की है. इस कार्रवाई में कुल 4,60,000 रुपये बरामद किये गये हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 मई 2026 को मधुबनी जिले के पंडौल थाना क्षेत्र में शिवकुमार तिवारी से 1,40,000 रुपये की लूट की गयी थी. इसी दिन मधुबनी जिले के ही लखनौर थाना क्षेत्र में जगदीश महतो से 3,20,000 रुपये लूटे गये थे. इन दोनों घटनाओं के बाद पुलिस लगातार अपराधियों की तलाश में जुटी हुई थी. गुप्त सूचना के आधार पर 28 मई को बिहार एसटीएफ व कटिहार पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान मामले में संलिप्त अपराधी की पहचान आर्यन कुमार यादव, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार के रूप में की गयी. पुलिस टीम ने उसके घर पर छापा मारकर लूट की पूरी राशि बरामद कर ली. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई से कोढ़ा गैंग की गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ेगा. साथ ही, अन्य संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










