घर लौटने से पहले ही थम गयी जिंदगी, अवध-असम एक्सप्रेस में इलेक्ट्रिशियन की मौत

Updated:
विज्ञापन
घर लौटने से पहले ही थम गयी जिंदगी, अवध-असम एक्सप्रेस में इलेक्ट्रिशियन की मौत

रोजी-रोटी की तलाश में परदेस गये एक युवक की घर लौटने से पहले ही मौत हो गयी. बीमारी से जूझ रहा युवक बेहतर इलाज की उम्मीद लेकर अपने घर वापस लौट रहा था, लेकिन सफर के दौरान ही उसकी जिंदगी की डोर टूट गयी. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है.

विज्ञापन

पीलिया से पीड़ित था युवक, इलाज की उम्मीद में लौट रहा था घर बारसोई स्टेशन के पास बिगड़ी तबीयत, ट्रेन में ही तोड़ा दम कटिहार. रोजी-रोटी की तलाश में परदेस गये एक युवक की घर लौटने से पहले ही मौत हो गयी. बीमारी से जूझ रहा युवक बेहतर इलाज की उम्मीद लेकर अपने घर वापस लौट रहा था, लेकिन सफर के दौरान ही उसकी जिंदगी की डोर टूट गयी. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. मामला बारसोई रेलवे स्टेशन के पास का है. मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले निवासी 32 वर्षीय कुंदन पटेल के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, कुंदन पटेल असम के सिलचर स्थित एक निजी कंपनी में इलेक्ट्रिशियन के पद पर कार्यरत थे. करीब सवा माह पूर्व ही वे रोजगार के लिए घर से निकले थे. बताया जाता है कि कंपनी में कार्य करने के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गयी. परिजनों को फोन पर सूचना मिली थी कि कुंदन पीलिया (जॉन्डिस) से पीड़ित हो गए हैं. स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आने और सुधार नहीं होने पर उन्होंने घर लौटकर इलाज कराने का निर्णय लिया. इसी उद्देश्य से वे अवध-असम एक्सप्रेस से अपने गृह जिला गोरखपुर के लिए रवाना हुए थे. परिवार को उम्मीद थी कि घर पहुंचने के बाद उनका समुचित इलाज कराया जाएगा और वे जल्द स्वस्थ हो जाएंगे, लेकिन यात्रा के दौरान उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गयी और घर पहुंचने से पहले ही ट्रेन में उनकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने बारसोई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से शव को उतारा और आवश्यक कार्रवाई शुरू की. इसके बाद मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गयी. सूचना मिलते ही परिजन कटिहार पहुंच गए. शनिवार को सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया. मृतक के चचेरे भाई चंद्रशेखर पटेल ने बताया कि कुंदन सिलचर स्थित बीएच विल्ड मेक कंपनी में इलेक्ट्रिशियन के रूप में कार्यरत थे और बीमारी के कारण घर लौट रहे थे. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. कुंदन पटेल की असामयिक मौत से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गयी है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी घटना के बाद मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन