बेगूसराय: क्रांतिवीर उधम सिंह का मनाया गया 86वां शहादत दिवस, श्रद्धांजलि दी गयी

Updated:
विज्ञापन

शहादत दिवस के मौके पर उपस्थित प्रतिनिधि   | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेगूसराय जिले में देश के क्रांतिवीर शहीद उधम सिंह का 86वां शहीद दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर उनके बलिदान और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया गया. वक्ताओं ने कहा कि उधम सिंह ने अत्याचार के खिलाफ भारतीय वीरों का संदेश दुनिया को दिया.

विज्ञापन

बेगूसराय जिले में शुक्रवार को देश के क्रांतिवीर उधम सिंह का 86वीं शहीद दिवस शाहिद सुखदेव सिंह समन्वय के द्वारा सुखदेव सभागार सर्वोदयनगर में मनायी गयी. जिसकी अध्यक्षता शिक्षक अमरेंद्र कुमार सिंह ने की. अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि शहीद उधम सिंह देश की आजादी के लिए अंग्रेजों से संघर्ष करते हुए पकड़े गये और 31 जुलाई 1940 को उन्हें पेंशन वाले जेल में फांसी दे दी गयी. क्रांतिकारी को हम सब सदा याद करते रहेंगे. स अवसर पर पूर्व परिषद के मेयर आलोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में उधम सिंह का बहुत बड़ा योगदान रहा. उन्होंने अपनी प्रतिज्ञा पूरी कीदुनिया को संदेश दिया कि अत्याचारों को भारतीय वीर कभी माफ नहीं कर सकते नहीं करते. आज की क्रांतिकारियों को उनसे सीख लेनी चाहिये. इस अवसर पर अभिनेता अमिय कश्यप, महिला सेल सचिव सुनीता देवी, डॉ रौशन, सुशील कुमार राय, राजेंद्र महतो, राजकुमार गुप्ता, कामेश्वर राय, अमर कुमार, आलोक कुमार, अभिषेक कुमार पाठक, अनिकेत कुमार पाठक, इंजीनियर खुशी सिंह, किटू कुमारी आदि ने संबोधित किया.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन