कदवा के तेलकुप्पा घाट में डूबने से एक की मौत
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 30 May 2026 6:52 PM
कदवा थाना क्षेत्र की भोगांव पंचायत के तेलकुप्पा घाट में शनिवार को डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी.
कदवा. कदवा थाना क्षेत्र की भोगांव पंचायत के तेलकुप्पा घाट में शनिवार को डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, बताया जाता है कि भोगांव पंचायत के वार्ड 12 बैदा ग्राम निवासी दिलीप गोस्वामी, पिता रामदेव गोस्वामी दिन के करीब दो बजे तेलकुप्पा घाट के किनारे होते हुए गाय का चारा काटने जा रहे थे. जैसे हीं वे तेलकुप्पा घाट के किनारे पहुंचे, उनका पैर फिसल गया. इस कारण वह तेलकुप्पा घाट में गिर गये और गहरे पानी में चले गये. जहां डूबने से उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी पर स्थानीय लोगों की भारी संख्या में भीड़ जुट गयी. ग्रामीण गोताखोर ने काफी खोजबीन के बाद शव बरामद किया. तभी घटना की सूचना कदवा पुलिस को दी गयी. घटना की सूचना पर कदवा पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर कागजी प्रक्रिया के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि दिलीप गोस्वामी अपने पीछे पत्नी सहित दो अविवाहित पुत्री व एक विवाहित पुत्र व पुत्री को छोड़ गये है. घटना को लेकर मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










