जनगणना 2027 : प्रथम चरण में मकान सूचीकरण कार्य का आज अंतिम दिन
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 30 May 2026 6:50 PM
जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जनगणना 2027 के लिए मकान सूचीकरण का कार्य अब अंतिम दौर में है. रविवार को जनगणना के पहले चरण के तहत मकान सूचीकरण करने के कार्य का अंतिम दिन है.
6259 एचएलबी का कार्य लगभग पूरा : मनोज कटिहार. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जनगणना 2027 के लिए मकान सूचीकरण का कार्य अब अंतिम दौर में है. रविवार को जनगणना के पहले चरण के तहत मकान सूचीकरण करने के कार्य का अंतिम दिन है. जिला सांख्यिकी पदाधिकारी मनोज कुमार वर्णवाल के अनुसार, मकान सूचीकरण का कार्य लगभग पूरा हो गया है. उन्होंने शनिवार को बताया कि रविवार को जनगणना के तहत मकान सूचीकरण के कार्य का अंतिम दिन है. प्रगणक अब सिर्फ क्रॉस चेक कर रहे है कि कोई मकान छूटा तो नहीं है. उन्होंने बताया कि कटिहार जिले के सभी 16 प्रखंड व आठ नगर निकाय यानी कुल 24 चार्ज स्तर पर कुल 6159 एचएलबी है. सभी एचएलबी का कार्य लगभग पूरा हो चुका है. उल्लेखनीय है कि जिले में 24 चार्ज पदाधिकारी स्थानीय स्तर पर इस जनगणना कार्य का निगरानी कर रहे है. साथ ही घर-घर जनगणना के लिए 6093 प्रगणक तथा पर्यवेक्षण के लिए 988 पर्यवेक्षक तैनात किये गये. दिनांक 05 मई 2026 से घर-घर जाकर प्रगणक मकान सूचीकरण का कार्य कर रहे है. प्रगणक की ओर से मकान व घर में जाकर मकानों में उपलब्ध आवश्यक संसाधन से संबंधित 33 प्रश्नावली के अनुसार निर्धारित मोबाइल एप्प के माध्यम से भर रहे है. प्रथम चरण के जनगणना में शामिल है यह 33 सवाल जनगणना के दौरान घर घर जाकर प्रगणक 33 सवाल करेंगे. मसलन भवन नंबर (नगर या स्थानीय प्राधिकारी अथवा जनगणना नंबर), मकान नंबर मकान के फर्श में प्रमुख सामग्री, मकान के दीवार में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री, मकान के छत में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री, मकान के उपयोग, मकान की हालत, परिवार क्रमांक, परिवार के सदस्यों की संख्या, परिवार के मुखिया का नाम, परिवार के मुखिया का लिंग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य, मकान के स्वामित्व की स्थिति, मकान में कमरों की संख्या, पेयजल का मुख्य स्रोत, पेयजल स्रोत की उपलब्धता, लाइट का मुख्य स्रोत, शौचालय की उपलब्धता, शौचालय का प्रकार, गंदे पानी की निकासी, स्नानघर की उपलब्धता, रसोईघर, एलपीजी या पीएनजी कनेक्शन, खाना पकाने के लिए मुख्य ईंधन, रेडियो व ट्रांजिस्टर, टेलीविजन, इंटरनेट सुविधा, लैपटॉप व कम्प्यूटर, टेलीफोन व मोबाइल, फोन व स्मार्ट फोन, साइकिल, स्कूटर, मोटरसाइकिल या मोपेड, कार, जीप, वैन, मुख्य अनाज व मोबाइल नंबर आदि पूछे जायेंगे. इन सवालों का जवाब प्रगणक मोबाइल एप के जरिये भर रहे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










