हथियार का भय दिखाकर दुष्कर्म का आरोप, आरोपित गिरफ्तार

बारसोई प्रखंड के सुधानी थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने और उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला प्रकाश में आया है.
वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की भी शिकायत, सुधानी थाना में प्राथमिकी दर्ज बारसोई. बारसोई प्रखंड के सुधानी थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने और उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता ने सुधानी थाना में आवेदन देकर बारसोई थाना क्षेत्र के इमादपुर निवासी नैयर आलम के पुत्र नवाजीस पर गंभीर आरोप लगाये हैं. आवेदन में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपित काफी दिनों से उस पर बुरी नजर रखे हुए था. विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर उसे अपने प्रभाव में लेने का प्रयास कर रहा था. जब उसने आरोपित के प्रस्तावों को अस्वीकार कर दिया, तो शुक्रवार की रात आरोपित ने हथियार का भय दिखाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया. पीड़िता के अनुसार, घटना के दौरान उसके शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गये और आरोपित को पकड़ लिया. आरोप है कि इस दौरान आरोपित ने बिना उसकी जानकारी के आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया था और बाद में उसी वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल करने लगा. मामले को गंभीरता से लेते हुए सुधानी थाना में कांड 31/2026 दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है. विधिसम्मत आगे की कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










