जमीन विवाद में भाई ने बहन को पीट कर मार डाला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 May 2018 6:13 AM

विज्ञापन

कटिहार : नगर थाना क्षेत्र के विनोदपुर में जमीन विवाद में बड़े भाई ने अपनी छोटी बहन की पीट-पीट कर हत्या कर दी. घटना के बाबत पीड़ित पति के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मृतका चिंता देवी के पति नंदकिशोर चौधरी ने बताया कि चिंता देवी छह भाई बहन […]

विज्ञापन

कटिहार : नगर थाना क्षेत्र के विनोदपुर में जमीन विवाद में बड़े भाई ने अपनी छोटी बहन की पीट-पीट कर हत्या कर दी. घटना के बाबत पीड़ित पति के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मृतका चिंता देवी के पति नंदकिशोर चौधरी ने बताया कि चिंता देवी छह भाई बहन है. मृतका की मां स्व तारा देवी के नाम पर विनोदपुर इलाके में एक कट्ठा जमीन है. इसे तीन साल पहले बड़े भाई राम कुमार जायसवाल ने पैसे देने का वादा कर 500 रुपये के स्टांप पेपर पर सभी भाई बहनों का साइन लेकर जमीन बेच कर उन सभी को बिक्री जमीन का हिस्सा देने की बात कही थी. इधर बड़े भाई ने सभी बहन का साइन लेकर उक्त जमीन को अपने नाम कर लिया. जमीन विवाद में साइन करने के तीन साल बाद भी जब चिंता देवी को उक्त जमीन के बदले राशि नहीं मिली तो 17 मई को चिंता देवी

अपने बड़े भाई के घर पहुंची और उक्त जमीन में हिस्सा या फिर जमीन बिक्री का रुपया मांगने लगी. इसे लेकर दोनों भाई बहन के बीच विवाद हो गया. मृतका के पति नंदकिशोर ने बताया कि उसके बाद उनलोगों ने चिंता देवी को पैसे देने के बजाय उसे पीटकर घायल कर दिया. तदुपरांत बहन को अपने छोटे भाई विजय जायसवाल के घर भिजवा दिया. छोटे भाई ने बहन की गंभीर स्थिति को देख उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान रविवार की रात उसकी मौत हो गयी. हत्या को लेकर मृतका के पति के बयान पर नगर थाने में बड़े भाई राम कुमार जायसवाल, पत्नी जानकी देवी, बेटा संजीव कुमार के विरुद्ध हत्या को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना के बाबत नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. इधर आरोपित पक्ष ने बताया कि बहन के पति की ओर से लगाये गये सभी आरोप निराधार हैं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन