गोड्डा में मौत का इंजेक्शन: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से पहाड़िया महिला की मौत, आरोपी फरार

सड़क पर प्रदर्शन करते ग्रामीण
Godda News: गोड्डा के ललमटिया थाना क्षेत्र में एक झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से पहाड़िया महिला धरमि पहाड़ीन की मौत हो गई. आरोप है कि कुसुमघाटी के राजेंद्र मेडिकल स्टोर में अवैध क्लीनिक चलाकर गलत इंजेक्शन दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी फरार है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
Godda News, गोड्डा (नीरव किशोर): गोड्डा जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुमघाटी में एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था के नाम पर खिलवाड़ और झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही का खौफनाक चेहरा सामने आया है. कुसुमघाटी स्थित ‘राजेंद्र मेडिकल’ में अवैध रूप से क्लीनिक चला रहे एक कथित डॉक्टर पर इलाज के दौरान एक पहाड़िया महिला की जान लेने का गंभीर आरोप लगा है. इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है.
एक इंजेक्शन और खत्म हो गई जिंदगी
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीमार महिला धरमि पहाड़ीन इलाज के लिए राजेंद्र मेडिकल स्टोर पहुंची थी. परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि वहां अवैध रूप से क्लीनिक संचालित किया जा रहा था. डॉक्टर ने इलाज के दौरान महिला को एक इंजेक्शन दिया, जिसके कुछ ही समय बाद उसकी मौत हो गई. ग्रामीणों ने मर्माहत होकर कहा, “सिर्फ एक इंजेक्शन और जीवन खत्म हो गया.” गौरतलब है कि क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी घटना है, जहां झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही की वजह से किसी पहाड़िया महिला की जान गई है.
Also Read: Koderma: मिटको कॉलोनी में महिला की गला रेत कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
प्रशासनिक जांच और पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही ललमटिया पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी डॉक्टर मेडिकल स्टोर बंद कर फरार हो गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
डीसी के सख्त निर्देश के बावजूद फल-फूल रहे अवैध क्लीनिक
गोड्डा में झोलाछाप डॉक्टरों और बिना रजिट्रस्टेशन (Registration) के चल रहे नर्सिंग होम का मुद्दा पहले भी कई बार सुर्खियों में रहा है. हाल ही में एक स्वास्थ्य समीक्षा बैठक के दौरान गोड्डा डीसी लोकेश मिश्रा ने अवैध क्लीनिकों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाने और उन पर कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए थे. इसके बावजूद, ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के अवैध क्लीनिकों का संचालन बदस्तूर जारी है, जो सीधे तौर पर लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं. स्थानीय ग्रामीणों ने अब स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन से इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है.
Also Read: Saraikela: शादी का झांसा देकर नाबालिक से संबंध बनाने के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई 25 साल की सजा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By समीर उरांव
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










