ललमटिया-रामकोल पहाड़ मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण और स्कूली बच्चे परेशान

Author Sanjeet kumar|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

सड़क के पास ग्रामीण एवं स्कूली बच्चे. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ललमटिया-रामकोल सड़क और पुल की जर्जर स्थिति से स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। प्रशासन से मरम्मत की मांग की गई है।

विज्ञापन

ललमटिया से रामकोल पहाड़ तक जाने वाली सड़क और उस पर बने पुल की जर्जर स्थिति से ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सड़क पर बने पुल की हालत अत्यंत खराब होने के कारण स्कूल बस गांव तक नहीं पहुंच पा रही है, जिससे बच्चों को प्रतिदिन लगभग दो किलोमीटर पैदल चलकर विद्यालय जाना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क और पुल लंबे समय से क्षतिग्रस्त हैं. बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे आवागमन जोखिमभरा हो जाता है. उन्होंने प्रशासन से शीघ्र सड़क एवं पुल की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके.

विज्ञापन

आधा दर्जन गांवों की आबादी हो रही प्रभावित

ग्रामीणों के अनुसार, यह मार्ग करीब आधा दर्जन गांवों को जोड़ता है और लगभग 5,000 की आबादी इस सड़क पर निर्भर है. प्रतिदिन करीब 150 छात्र-छात्राएं इसी मार्ग से ललमटिया स्थित विद्यालयों में पढ़ाई के लिए जाते हैं. सड़क और पुल की बदहाल स्थिति के कारण उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय मुखिया मेरी मुर्मू ने कहा कि सड़क और पुल की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है. उन्होंने जिला प्रशासन से जल्द मरम्मत कार्य कराने की मांग करते हुए कहा कि इससे ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola