गोड्डा में कोढ़ा गैंग की एंट्री की सूचना,पुलिस अलर्ट; बैंक-बाजार में बढ़ी निगरानी

Updated:
विज्ञापन

बाजार में बढ़ी पुलिस चौकसी. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोड्डा जिले में कटिहार के कुख्यात कोढ़ा गैंग के प्रवेश की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. गैंग के सदस्यों की गिरफ्तारी और आम लोगों की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

रवि ठाकुर, पोड़ैयाहाट: जिले में कटिहार के कोढ़ा गैंग के प्रवेश की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जिले के सभी थाना प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है. पुलिस ने बाजार, हाट, बैंक और भीड़भाड़ वाले इलाकों में निगरानी बढ़ाने के साथ आम लोगों और दुकानदारों के लिए भी एडवाइजरी जारी की है.

विज्ञापन

ग्राहक बनकर दुकान में घुसते हैं, मौका मिलते ही करते हैं हाथ साफ

पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरोह बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देता है. गिरोह के सदस्य भीड़भाड़ वाले इलाकों, मुख्य बाजारों, हाट-बाजार और बैंक परिसरों में सक्रिय रहते हैं.

बताया जाता है कि गिरोह के सदस्य ग्राहक बनकर दुकानों में प्रवेश करते हैं और बातचीत में दुकानदार को उलझाकर उसका ध्यान भटकाते हैं. मौका मिलते ही गल्ले से नगदी और कीमती सामान लेकर फरार हो जाते हैं.

इसके अलावा बैंक से बड़ी रकम निकालकर ले जाने वाले लोगों को भी निशाना बनाने की आशंका जतायी गयी है.

बैंक से बड़ी रकम निकालने वालों को पुलिस की खास सलाह

गैंग की सक्रियता की सूचना के बाद पुलिस ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है. पुलिस ने कहा है कि अधिक नगद राशि लेकर अकेले सफर करने से बचें.

बैंक से बड़ी रकम निकालते समय आसपास के लोगों पर नजर रखें. रकम को गिनने के बाद तुरंत सुरक्षित स्थान पर रखें. यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति पीछा करता दिखाई दे या आसपास बार-बार घूमता नजर आये, तो तत्काल पुलिस को सूचना दें.

दुकानदार भी रहें सतर्क, CCTV रखें चालू

पुलिस ने दुकानदारों को भी विशेष सावधानी बरतने को कहा है. दुकान में आने वाले अज्ञात लोगों पर नजर रखने, सीसीटीवी कैमरे हर समय चालू रखने और बड़ी मात्रा में नगदी काउंटर पर खुली नहीं छोड़ने की सलाह दी गयी है.

पुलिस ने कहा कि एक साथ कई ग्राहक दुकान में आने पर विशेष सतर्कता बरती जाये, क्योंकि इसी तरह की भीड़ का फायदा उठाकर गिरोह वारदात को अंजाम दे सकता है.

बैंकों को भी भेजा गया अलर्ट

जिले के सभी बैंकों को भी पुलिस की ओर से अलर्ट किया गया है. बैंक प्रबंधन को सुरक्षा गार्डों को मुस्तैद रखने और सीसीटीवी कैमरों की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया गया है.

बैंक परिसर में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल स्थानीय थाना को देने तथा अनावश्यक भीड़ नहीं लगने देने को कहा गया है.

सीमाओं पर चेकिंग, सादे लिबास में भी पुलिस तैनात

पुलिस के अनुसार जिले की सीमाओं पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है. मुख्य चौक-चौराहों पर सघन जांच की जा रही है. इसके साथ ही सादे लिबास में पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गयी है, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके.

पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर खुद कार्रवाई करने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि कोड़ा गैंग के कटिहार ग्रुप के जिले में सक्रिय होने की सूचना मिली है. इसके मद्देनजर सभी को अलर्ट किया गया है. उन्होंने आम लोगों से भी सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola