बोआरीजोर प्रखंड कार्यालय में दो दिवसीय ड्राइविंग लाइसेंस शिविर शुरू

Author Sanjeet kumar|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंस बनाते ऑपरेटर. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोआरीजोर प्रखंड कार्यालय में दो दिवसीय ड्राइविंग लाइसेंस शिविर शुरू हुआ। अब युवाओं को लाइसेंस के लिए जिला मुख्यालय जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे मिलेगी सुविधा।

विज्ञापन

बोआरीजोर प्रखंड कार्यालय के सभागार में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार से दो दिवसीय ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का शुभारंभ हुआ. शिविर के पहले दिन 58 युवाओं ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन देकर प्रक्रिया शुरू करायी. परिवहन विभाग के ऑपरेटर नंदन कुमार ने बताया कि जिला परिवहन विभाग के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों में निर्धारित तिथियों पर दो दिवसीय शिविर आयोजित किये जा रहे हैं. शिविर के माध्यम से इच्छुक आवेदकों के ड्राइविंग लाइसेंस की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी की जा रही है. उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था से आवेदकों को काफी सुविधा मिल रही है. फिंगरप्रिंट, पहचान सत्यापन तथा अन्य ऑनलाइन औपचारिकताओं के लिए अब उन्हें जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ रहा है. इससे समय और खर्च, दोनों की बचत हो रही है. उन्होंने अधिक से अधिक पात्र युवाओं से निर्धारित तिथि पर शिविर में पहुंचकर ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने की अपील की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola